मनोरंजन

'हिंदुस्तान तेरा बाप', Akshay Kumar ने भरा देशभक्ति का जुनून, स्काई फोर्स का ट्रेलर आउट

नई दिल्ली। Sky Force Trailer Out: 2025 की पहली फिल्म स्काई फोर्स का ट्रेलर सामने आ गया है। मूवी से अक्षय कुमार अपनी जबरदस्त वापसी करने वाले हैं। ऑडियंस के बीच एक्टर को कॉमेडी के अलावा देशभक्तिपूर्ण फिल्मों में पसंद किया गया है। ऐसे में स्काई फोर्स में उनकी वापसी से दर्शकों को काफी उम्मीद है। अभिनेता के अलावा फिल्म में वीर पहाड़िया भी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं, वो इस फिल्म से बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

कैसा है फिल्म का ट्रेलर ?
ट्रेलर की शुरुआत रेडियो पर हुए एक ऐलान से होती है जिसमें पाकिस्तान हिंदुस्तान को जंग के लिए ललकारता है। इसके बाद गोला बारूद भरे एक्शन के बीच अक्षय कुमार की एंट्री होता है। एक्टर हमले के बाद कहते हैं, पड़ोसियों को बताना होगा कि हम भी घुसकर मार सकते हैं। हालांकि उनके लिए ये मिशन आसान नहीं होगा क्योंकि भारत एक पीस लविंग कंट्री है। इसके बाद वीर पहाड़िया की धांसू एंट्री होती है जिन्हें मूवी में रिस्क टेकर की तरह दिखाया गया है।

एरियल शॉट्स और ऑफिसर को ढूंढने की इमोशनल कहानी
 
फिल्म में आपको कई सारे एरियल शॉट्स देखने को मिलने वाले हैं जिन्हें आपने पहले भी कई मूवीज में देखा होगा। ट्रेलर को पूरा देखकर पता चलता है कि ये पाकिस्तान से बदले की एक और नई कहानी है जिसमें होनहार ऑफिसर के गायब होने की स्टोरी को दिखाया जाएगा।
 
 
स्काई फोर्स में सारा अली खान वीर पहाड़िया की बीवी का किरदार निभाने वाली हैं। अब ये तो रिलीज के बाद पता चलेगा कि वो ऑफिसर बाद में मिलता है या नहीं? और उसे ढूंढने के लिए अक्षय कुमार क्या कुछ करते हैं। मूवी में निम्रत कौर भी नजर आने वाली हैं।
 
कब रिलीज होगी फिल्म?
निर्देशक संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर द्वारा निर्देशित देशभक्ति फिल्म स्काई फोर्स को लेकर ऑडियंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। स्काई फोर्स को दिनेश विजान, अमर कौशिक और जियो स्टूडियोज के तहत ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है।

मूवी 24 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। यह भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की कहानी सामने लाएगी। इसमें साल 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर हुए हमले को दिखाया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image