मनोरंजन

महात्मा गांधी को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता बताकर फंसे सिंगर Abhijeet Bhattacharya, लीगल नेटिस के साथ माफी की हुई मांग

नई दिल्ली। Abhijeet Bhattacharya Remark On Mahatma Gandhi:  सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अपने बड़बोलेपन के कारण मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं जिसके लिए उन्हें कानूनी लड़ाई भी लड़ना पड़ सकती है। हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में महात्मा गांधी को लेकर बयान दिया था जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी और पाकिस्तान पर एक रिमार्क दिया था। अब उनका ये रिमार्क बड़ा मुद्दा बनता नजर आ रहा है।

सिंगर को क्यों मिला लीगल नोटिस
 
अभिजीत भट्टाचार्य ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में नजर आए थे। जहां उन्होंने कहा था, 'म्यूजिक कंपोजर आरडी बर्मन महात्मा गांधी से भी बड़े थे। जैसे महात्मा गांधी राष्ट्रपिता थे, वैसे ही संगीत की दुनिया में आरडी बर्मन राष्ट्रपिता थे।' उन्होंने आगे कहा था, 'महात्मा गांधी भारत नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता थे। भारत तो पहले से ही भारत था, लेकिन पाकिस्तान को बनाया गया। महात्मा गांधी को गलती से यहां (भारत) का राष्ट्रपिता बता दिया गया। जन्मदाता तो वो थे। पिता वो थे, दादा वो थे, नाना वो थे…सबकुछ वही थे।'
 
नोटिस में हुई लिखित माफी की मांग

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुणे के वकील असीम सरोदे ने सिंगर को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में उन्होंने अभिजीत से उनके बयान पर माफी मांगने की बात कही है। असीम सरोदे ने बताया कि अभिजीत भट्टाचार्य अपने बयान के लिए लिखित में माफीनामा दें। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा शुरू किया जाएगा। भेजे गए नोटिस में यह भी कहा गया है कि सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं। लिखा गया कि 'गांधीजी ने हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे के आदर्शों को बढ़ावा देने के लिए अथक प्रयास किया था।

रणबीर कपूर पर भी कसा था तंज
 
इसके अलावा वो रणबीर कपूर को लेकर दिए बयान को लेकर भी वायरल हो रहे हैं। बॉलीवुड ठिकाना के साथ बातचीत में सिंगर ने कहा था कि रणबीर कपूर को पिछले साल राम मंदिर का उद्घाटन में बुलाया गया था जब कि वो बीफ खाते हैं। उन्होंने कहा, 'जब राम मंदिर का उद्घाटन हुआ तो बीफ खाने वाले इंसान को इनवाइट किया गया, और आप गौ माता कहते हैं।' अभिजीत के इस बयान से नया विवाद खड़ा हो सकता है। बता दें रणबीर कपूर ने इससे पहले खुद एक इंटरव्यू के दौरान ये बात माना था कि वह बीफ खाते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image