मनोरंजन

हॉलीवुड निर्देशक Jeff Baena का हुआ निधन, 47 की उम्र में किया सुसाइड, घर में मिला शव

नई दिल्ली। Jeff Baena Passes Away: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। फिल्म निर्माता जेफ बेना ने लाइफ आफ्टर बेथ (2014), जोशी (2016) और द लिटिल आवर्स (2017) जैसी फिल्मों से पहचान बनाई थी, उनका  47 साल की उम्र में निधन हो गया है। निर्देशक का शव शुक्रवार को लॉस एंजिल्स में उनके घर पर मिला है।

जेफ बेना ने किया सुसाइड?
 
जेफ बेना के निधन के बाद पहला सवाल सबके मन में यही आ रहा है कि किस कारण से उनका निधन हुआ। पहले खबर आई थी कि उनकी मौत का कारण सुसाइड है लेकिन इस पर कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई थी। मगर अब लेटेस्ट अपडेट US Weekly की रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर की मौत की वजह सुसाइड ही बताई गई है। जेफ की कॉमेडी फिल्मों में 'द लिटिल आवर्स' शामिल थी।

जेफ बेना की पर्सनल लाइफ
 
उनकी शादी फिल्मों में साथ देने वाली ऑब्रे प्लाजा से हुई थी। उन्होंने अपने करियर में डेविड ओ रसेल की 2004 की फिल्म 'आई हार्ट हकाबीज' का सह-लेखन किया था और अपनी खुद की पांच फिल्में लिखी और निर्देशित की थीं, जिनमें से चार का प्रीमियर सनडांस फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। 2014 में उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म, जॉम्बी कॉमेडी लाइफ आफ्टर बेथ में अभिनय करने से पहले वह ऑब्रे को तीन साल से डेट कर रहे थे।

मियामी के थे जेफ बेना
जेफ का जन्म और मियामी में हुआ था। वहीं पर उनकी परवरिश भी हुई थी। बाद में उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में फिल्म स्कूल में दाखिला लिया और वहीं से अपनी पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के तुरंत बाद वो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ गए और अपना करियर शुरू करने के लिए लॉस एंजिल्स चले गए।
 
जेफ के परिवार में ऑब्रे के साथ-साथ उनकी मां बारबरा स्टर्न, सौतेले पिता रोजर स्टर्न, पिता स्कॉट बेना और सौतेली मां मिशेल बेना हैं। उनकी आत्महत्या से उनके फैंस को भी गहरा सदमा लगा है।

Leave Your Comment

Click to reload image