मनोरंजन

Bigg Boss 18: ‘21 लाख का दूंगी इनाम…’ Chahat Pandey की मां ने सीक्रेट लवर्स के दावे पर Salman Khan को ललकारा?

नई दिल्ली। टीवी का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है। हाल ही में बिग बॉस हाउस से कशिश कपूर का सफर खत्म हो गया। वीकेंड का वार एपिसोड ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, लेकिन इससे पहले फैमिली वीक स्पेशल एपिसोड ने शो को और ज्यादा मसालेदार बनाने का काम किया। कंटेस्टेंट्स के घरवालों के किए गए कुछ दावों पर तो अभी तक चर्चा चल रही है। सलमान ने भी बीते एपिसोड में इसके बारे में खुलकर बात की।

चाहत पांडे (Chahat Pandey) की मां ने बीबी हाउस में एंट्री के बाद दावा किया था कि उनकी बेटी ने किसी को डेट नहीं किया है। वह अपने परिवार की पसंद से ही शादी करेंगी। वहीं, बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में एक्ट्रेस चाहत की लव लाइफ का खुलासा कर दिया है। सलमान ने गुजराती में बात करते हुए पहले उन्हें चिढ़ाया। इसके बाद एक वीडियो क्लिप सभी को दिखाई। जिसमें चाहत पांडे 5 साल के एनिवर्सरी केक के साथ नजर आ रही हैं। अब एक्ट्रेस की मां ने इस पूरी घटना पर रिएक्टर करते हुए मेकर्स को चुनौती दे दी है।
 
सलमान ने खोला चाहत के सीक्रेट ब्वॉयफ्रेंड का राज
 
सलमान खान ने वीकेंड का वार में चाहत के सीक्रेट ब्वॉयफ्रेंड का खुलासा करने की कोशिश की। सलमान ने यह भी कहा अगर आपका कोई रिश्ता है तो उसे झुठला क्यों रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने इस बात को कबूल नहीं किया। अविनाश मिश्रा ने जरूर कमेंट करते हुए कहा कि सीरियल के सेट पर इस बारे में सभी को पता था।
 
चाहत की मां ने बताया केक वाली फोटो का सच
 
चाहत पांडे की मां ने एक वर्चुअल इंटरव्यू में एक्ट्रेस के सीक्रेट ब्वॉयफ्रेंड के दावे पर रिएक्ट किया है। इस दौरान की उनकी वीडियो को एक्ट्रेस के एक फैन पेज पर भी अपलोड किया गया है। चाहत की मां का कहना है कि शो के सेट पर 80 से ज्यादा लोग काम करते हैं और रोजाना किसी का बर्थडे या एनिवर्सी होती है। चाहत ने वह केक किसी और के लिए ऑर्डर किया होगा। उनका यह भी कहना है कि बिग बॉस के मेकर्स ने तस्वीरों का मेन्यूप्लेट करते हुए इस्तेमाल किया है।

चाहत की मां ने कर दिया 21 लाख देने का दावा 
 
टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे की मां ने यह भी कहा कि अगर बिग बॉस वाले उनकी बेटी के कथित ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीर या नाम पता खोज लाते हैं तो वह उन्हें 21 लाख रुपये का इनाम देंगी। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की मां की चुनौती देने वाली क्लिप खूब वायरल हो रही है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में सलमान खान इसके ऊपर कमेंट करते हैं या नहीं। 

Leave Your Comment

Click to reload image