नई दिल्ली। 70 से 80 के दशक को हिंदी सिनेमा के गोल्डन पीरियड के तौर पर जाना जाता है। शोले, जय संतोषी मां, दीवार, धर्म वीर और आराधना जैसी मूवीज को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। ज्यादातर फिल्में सफल रही। इन मूवीज के बीच बॉलीवुड की एक ऐसी भी फिल्म 1979 में रिलीज की गई, जिसे आज भी सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्म के तौर पर जाना जाता है।
कल्ट मूवी के तौर पर इसे अब भी दर्शक देखना पसंद करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन सी फिल्म थी और कैसे उसे 40 दिन के भीतर ही शूट कर लिया गया था।
40 दिन में हुई थी इस फिल्म की शूटिंग
पुराने जमाने में शानदार कॉमेडी फिल्मों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें चुपके-चुपके, अंगूर और जाने भी दो यारों जैसी कई मूवीज के नाम शामिल हैं, जो आपकी बोरियत को मिनटों में हवा-हवा कर देंगी। इसी फेहरिस्त में दिग्गज अभिनेता अमोल पालेकर की फिल्म गोलमाल का नाम भी मौजूद रहता है।
जी हां निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग को महज 40 दिन के भीतर ही पूरा कर लिया गया था। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार हरिकेष का बंगला मुंबई में मौजूद था और उन्होंने गोलमाल के लिए उसे एक शूटिंग हब में क्रिएट कर दिया।
मूवी के अधिकांश सीन्स की शूटिंग इसी स्थान पर हुई थी, जिसका अंदाजा आप फिल्म देखकर आसानी से लगा सकते हैं। ये ऋषिकेश दा ही थे, जिन्होंने गोलमाल को अपनी फिल्ममेकिंग की कला से अमर कर दिया। मूवी में अमोल पालेकर और उपल दत्त की कॉमिक टाइमिंग देखने लायक है।
आईएमडीबी से मिली इतनी रेटिंग
हिंदी सिनेमा की सबसे सफल कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में गोलमाल का नाम जरूर शामिल होता है। करीब 46 साल पहले आई इस मूवी को आज भी देखकर सिनेप्रेमी हंसी के ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाते हैं। गौर करें गोलमाल की आईएमडीबी की रेटिंग की तरफ तो वह 8.5/10 है। जो ये बताने के लिए काफी है कि ये फिल्म की ज्यादा सफल हुई थी।
ऋषिकेश मुखर्जी की पॉपुलर मूवीज
गोलमाल से पहले बतौर निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी ने चुपके-चुपके जैसी शानदार कॉमेडी मूवी बनाई थी। इन फिल्मों के अलावा उन्हें कई गजब की मूवीज बनाने के लिए जाना जाता है। जिनमें से कुछ चुनिंदा फिल्मों के नाम इस प्रकार हैं-
आनंद
गुड्डी
बावर्ची
नमक हराम
अभिमान
सत्यकाम
मिली
बेमिसाल