मनोरंजन

Bigg Boss 18: ‘वो बहुत क्यूट है…’ Kashish Kapoor ने इस कंटेस्टेंट को बताया ट्रॉफी का असली हकदार

नई दिल्ली। टीवी के विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) से कशिश कपूर (Kashish Kapoor) का सफर खत्म हो गया है। फिनाले के बेहद करीब पहुंचकर वोटों की कमी के चलते कशिश एविक्ट हो गई हैं। बीबी हाउस के अंदर कशिश के कई कंटेस्टेंट्स के साथ झगड़े देखने को मिले थे। आखिरकार अब उन्होंने घर से बाहर आने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स के बारे में खुलकर बात की। इतना ही नहीं, फिनाले से करीब दो सप्ताह पहले ही उन्होंने बता दिया है कि इस सीजन की ट्रॉफी का असली हकदार कौन है।

जियो सिनेमा के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर कशिश कपूर का एक इंटरव्यू जारी किया गया है। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी जगह ईशा सिंह को घर से बेघर होना चाहिए था। कशिश ने कहा, मुझे नहीं लगता कि शो में ईशा का कोई खास योगदान है। उसका पूरा गेम अविनाश के आसपास घूमता रहा है।
दिग्विजय से क्या दोबारा दोस्ती करेंगी कशिश?
बीबी हाउस के अंदर कशिश कपूर (Kashish Kapoor) और दिग्विजय राठी के बीच शुरुआत से ही नाराजगी रही थी। अब कशिश ने साफ कर दिया है कि दिग्विजय के साथ उनकी दोस्ती दोबारा नहीं होगी। वह दोस्ती का रिश्ता बिल्कुल भी नहीं रखना चाहती हैं। उन्होंने कहा, अगर आपने शो देखा होगा तो पता होगा कि मेरा दिल बिल्कुल साफ है। जब मुझे अपनी गलती लगी तो मैंने सुधारने की कोशिश की। मैंने उससे यह भी कहा था कि अगर तुम्हें दोस्ती या दुश्मनी का रिश्ता रखना है तो वो भी बता दो। 
 
कशिश की नजर में यह कंटेस्टेंट है विनर 
कशिश कपूर ने बता दिया है कि उनके हिसाब से रजत दलाल को बिग बॉस 18 का विनर होना चाहिए। उनका कहना है कि रजत काफी क्यूट हैं और सबसे ज्यादा ओरिजिनल है। बता दें कि घर के बाहर रजत दलाल का समर्थन करते हुए हरियाणा के कई पॉपुलर सिंगर, आर्टिस्ट और यूट्यूबर नजर आ रहे हैं। एल्विश यादव ने हाल ही में एक मीटअप रखा था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। ऐसे में संभावना है कि उन्हें दर्शकों के वोटों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
 
इस कंटेस्टेंट का मुंह नहीं देखना चाहती हैं कशिश
 
बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद कशिश कपूर बिल्कुल भी शिल्पा शिरोडकर का मुंह नहीं देखना चाहती हैं। सलमान के शो में भी कशिश और शिल्पा के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। इसके अलावा, उन्होंने करणवीर मेहरा को गंदा इंसान बताया है। एक्ट्रेस ने कहा, करण को नफरत के लायक भी नहीं मानती हूं। वो बस एक गंदा इंसान है।

Leave Your Comment

Click to reload image