मनोरंजन

बाप रे पुष्पाराज! तेलुगु-हिंदी ही नहीं, 6 भाषाओं में भी पुष्पा 2 ने धड़ल्ले से छापे नोट

नई दिल्ली। Pushpa 2 Collection Day 33 Language Wise: 5 दिसंबर 2024 को पुष्पा 2 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया और तब से लेकर अब तक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। रिलीज के महीने बाद भी कलेक्शन के मामले में अल्लू अर्जुन की पुष्पा- द रूल ने अपने घुटने नहीं टेके हैं। 

मूल रूप से तेलुगु फिल्म के होने बावजूद पुष्पा 2 ने अन्य कई भाषाओं में धमाकेदार कमाई करके दिखाई है, जिसकी वजह से मूवी के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तगड़ा इजाफा देखने को मिला है। आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं। 
 
इन भाषाओं में भी चमका पुष्पा 2 का सिक्का
 
पुष्पा 2 जिस तरह से कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है, उससे ये साफ हो रहा है कि फिलहाल इसे रोक पाना मुश्किल है। बॉक्स ऑफिस पर अब 1200 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी इस मूवी ने अलग-अलग भाषाओ में हैरान करने वाला कारोबार करके दिखाया है, जिसके आंकडे़ चौंकाने वाले हैं। 
 
तेलुगु फिल्म होने के बावजूद इस मूवी की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी में रही है। यही कारण है जो पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। सिर्फ इतना ही नहीं हिंदी वर्जन में 800 करोड़ से अधिक का कलेक्शन करने के मामले में पुष्पा- द रूल पहली फिल्म भी बन चुकी है। 
 
भाषाओं में पुष्पा 2 का कलेक्शन ग्राफ
   भाषा       कलेक्शन
   तेलुगु    335. 41 करोड़
   हिंदी    813 करोड़
   तमिल    58.21 करोड़
   कन्नड़    7.33 करोड़
   मलयालम  14.15 करोड़
   
टोटल  1228.1 करोड़इस तरह से 6 अलग-अलग भाषाओं की ऑडियंस का पुष्पा 2 ने भरपूर मनोरंजन किया है। हालांकि, इस बात भी कोई दोहराए नहीं है कि अल्लू अर्जुन की इस मूवी को कन्नड़ में इतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। 
 
पुष्पा 2 के आगे सब फेल 
 
कुल मिलाकर कहा जाए तो पुष्पा 2 ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा की कई बड़ी-बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है। इसके बाद भी ये मूवी रुकने का नाम नहीं ले रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुष्पा 2 का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1300-1400 करोड़ के बीच रह सकता रहै।

 

Leave Your Comment

Click to reload image