मनोरंजन

‘आपको इमरजेंसी देखनी चाहिए, पसंद आएगी’... कंगना रनौत के प्रस्ताव पर प्रियंका गांधी ने दिया यह जवाब

नई दिल्ली (Priyanka Gandhi vs Kangana Ranaut)। कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी (Emergency) 17 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। एक्ट्रेस ने फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल किया है।

इस बीच, खबर है कि कंगना ने प्रियंका वाड्रा को भी फिल्म देखने का न्योता दिया है। यह जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की। कंगना ने बताया कि बीते दिनों संसद भवन में उनकी मुलाकात प्रियंका वाड्रा से हुई थी। इस दौरान कंगना ने प्रियंका से कहा कि आपको इमरजेंसी देखनी चाहिए। पसंद आएगी। इस पर प्रियंका ने कहा, ‘हां, हो सकता है।’

मैंने बहुत सावधानी से इंदिरा गांधी का रोल किया: कंगना

 

कंगना का कहना है कि उन्होंने गरिमापूर्ण तरीके से इंदिरा गांधी का रोल करने के लिए बहुत सावधानी बरती है। फिल्म में उस समय की संवेदनशीलता और गहराई पर जोर दिया है, जब इंदिरा गांधी सरकार ने आपातकाल लगाया था।

बकौल कंगना, इंदिरा गांधी का रोल करने के लिए मैंने खुद भी बहुत रिसर्च की। मैंने उनके व्यक्तिगत जीवन पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित किया। जैसे- उनके पति, दोस्तों और तब के विवादों से उनका रिश्ता क्या रहा।

बता दें, आपातकाल भारतीय राजनीतिक इतिहास के सबसे उतार-चढ़ाव भरे दौर में से एक है। 1975 में इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की थी, जिसकी स्थिति के ईद गिर्द फिल्म घूमती है।

फिल्म का निर्देशन भी कंगना ने किया है। उनके अलावा अनुपम खेर और श्रेयस तलपड़े प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कंगना ने अनुपम खेर को फिल्म का हीरो बताते हुए कहा कि उनके बगैर वे फिल्म नहीं बना पातीं।

Leave Your Comment

Click to reload image