Bigg Boss 18: 'अविनाश-विवियन में ईशा कहां चली गई', फिनाले से पहले डगमगया तिकड़ी का समीकरण
नई दिल्ली। Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है। शो में वैसे तो 9 कंटेस्टेंट्स हैं लेकिन टॉप 5 में वही पहुंच सकेंगे जिन्हें फैंस का बाहर से सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा आप लोग दे देख रहे होंगे कि कई लोगों में गेम के अलावा गहरी दोस्ती भी देखने को मिली थी। मगर फिनाले आता देख सबकी दोस्ती में दरार आती दिख रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक प्रोमो सामने आया है जिसमें ईशा, अविनाश और विवियन के बीच टॉप 3 कंटेंडर को लेकर बात हो रही होती है। तभी अचानक उनकी बात बहस का रूप ले लेती है।
फिनाले से पहले बिखर जाएंगे रिश्ते
ये तो आप में से कई लोग जानते हैं कि आने वाले दिनों में घर में जमकर बवाल मचने वाला है। पहले शिल्पा और करण के रिश्ते में नोकझोंक देखने को मिली थी अब लग रहा है कि घर की पॉपुलर यारी विवियन, ईशा और अविनाश की तिकड़ी भी टूटकर बिखरने वाली है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि ईशा अविनाश और विवियन से कहती हैं। विवियन और अविनाश में ईशा कहां चल गई? फिर वो दोनों से कहती हैं कि हम 3 कंटेडर्स बन जाते हैं।
इसके बाद वो अचानक ही अविनाश पर भड़क जाती हैं। इसके बाद विवियन और अविनाश ईशा के बारे में बात करते हैं कि ईशा कंटेंडर बन भी जाती है, तभी विवियन की बात को काट कर अविनाश कहते हैं कि नहीं ऐसे नहीं, ईशा को नहीं बनाया है।
मुझे हारना नहीं पसंद- ईशा
जहां एक तरफ विवियन और अविनाश आपस में खिचड़ी पका रहे होते हैं वहीं ईशी अविनाश से कहती हैं कि मुझे हारना पसंद नहीं है। अब देखना आने वाले दिनों इन तीनों की दोस्ती में क्या नए बदलाव आते हैं। कौन गेम के आगे दोस्ती को रखेगा और कौन गेम के लिए रिश्तों को ताक पर रख देगा ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल ये देखना दिलचस्प होगा कि नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से कौन बेघर होता है।
टिकट टू फिनाले में हुआ बेड़ा गर्क
हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया था जिसमें कंटेस्टेंट को टिकट टू फिनाले के लिए एक टास्क पूरा करना था। इस टास्क में घरवालों को रजत दलाल को अंडे देने होते हैं। जो सबसे ज्यादा अंडे देता वो फिनाले में अपनी जगह पक्की कर लेता। इस टास्क को पूरा करने के लिए सभी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।
इस टास्क के दौरान अविनाश मिश्रा करणवीर मेहरा के बीच धक्का-मुक्की ने भी लोगों का ध्यान खींचा। हालांकि इस टास्क के हिसाब से विवियन डीसेना और चुम दरांग टिकट टू फिनाले के दावेदार बनना था मगर दोनों की गलती से उनसे मौका छीन लिया गया।