मनोरंजन

Bigg Boss 18 Elimination: इस कंटेस्टेंट का विनर बनने का टूट गया ख्वाब, ग्रैंड फिनाले वीक से पहले हुआ आउट

नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 18 की शुरुआत 6 अक्टूबर को हुई थी। अब ये शो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। घर में विवियन डीसेना से लेकर करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोड़कर और चुम दरांग (Chum Darang) रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन और ईशा सिंह फिलहाल ये 9 कंटेस्टेंट घर में बचे हुए हैं, जो ग्रैंड फिनाले वीक में पहुंचने से बस अब कुछ ही दूर हैं।

इस हफ्ते हुए टाइम काउंट के नॉमिनेशन टास्क में रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन और चाहत पांडे नियम उल्लंघन की वजह से नॉमिनेट हुई। ऐसी खबरे थीं कि शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माने जा रहे रजत दलाल शो से मिड वीक में एलिमिनेट हो सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह तो फिलहाल वीकेंड के वार तक सुरक्षित हैं, लेकिन चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन में से इस एक कंटेस्टेंट का सफर शो से खत्म हो चुका है।

इस कंटेस्टेंट का टूट गया विनर बनने का ख्वाब

चाहत और श्रुतिका दोनों ही इस सीजन की मजबूत कंटेस्टेंट थीं। जहां चाहत ने शुरू से ही सोलो गेम खेला और कभी किसी ग्रुप में शामिल नहीं हुईं, तो वहीं श्रुतिका भी अविनाश हो या विवियन किसी को उनकी गलती बताने से पीछे नहीं रहीं। इस हफ्ते घर जिसका सफर खत्म हुआ और ट्रॉफी जीतने का जिस कंटेस्टेंट का सपना टूटा वह कोई और नहीं, बल्कि श्रुतिका अर्जुन हैं।

बिग बॉस की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखने वाले एक खबरी पेज ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि श्रुतिका अर्जुन कम वोट्स मिलने के कारण मिड वीक में शो से एलिमिनेट हो गई हैं।

श्रुतिका अर्जुन के बाद इस कंटेस्टेंट का भी होगा पत्ता साफ

ग्रैंड फिनाले वीक से एक हफ्ते पहले शो में एक नहीं दो शॉकिंग एलिमिनेशन होने वाले हैं। श्रुतिका अर्जुन के बाद चाहत पांडे और रजत दलाल में से एक और कंटेस्टेंट वीकेंड के वार में भी एलिमिनेट होगा और इस सीजन को अपने टॉप 7 फाइनलिस्ट मिल जाएंगे। आपको बता दें कि ये वीकेंड का वार बहुत ही धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि शो में सलमान खान के साथ इस हफ्ते कई खास मेहमान होंगे।

उनकी अंदाज अपना-अपना की को-स्टार रवीना टंडन जहां बेटी राशा थडानी और अमन देवगन के साथ उनकी फिल्म 'आजाद' प्रमोट करने आएंगी, वहीं क्रिकेटर श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल और शशांक सिंह भी शो में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की जोड़ी भी लाफ्टर का डोज लेकर घर में एंट्री लेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image