मनोरंजन

'इतने बड़े आदमी होकर भी...' Deepika Padukone ने L&T चेयरमैन के 90 घंटे काम करने वाले बयान को बताया शॉकिंग

नई दिल्ली। Larsen &Turbo कंपनी के चेयरमैन एस एन सुब्रह्मण्यन ने कर्मचारियों की वर्क टाइमिंग को लेकर एक ऐसा बयान दिया था जिसको लेकर काफी ज्यादा कंट्रोवर्सी क्रिएट हो गई है। दरअसल उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को हफ्ते में 90 घंटे काम करना चाहिए जिसके बाद से कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर सवाल उठाए।

उनके इस बयान के खिलाफ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी अपनी नाराजगी दर्ज की। दीपिका वैसे भी मेंटल हेल्थ को काफी ज्यादा सपोर्ट करती हैं।
दीपिका पादुकोण ने जाहिर की नाराजगी
 
दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पत्रकार फेय डिसूजा का एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,“एक ऐसा आदमी, जो इतने बड़े पद पर बैठा है, उसका इस तरह का बयान देने काफी हैरान करने वाला है।” इस पोस्ट में उन्होंने #mentalhealthmatters के हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। ये साफ है कि दीपिका इस हैशटैग के जरिए ये कहना चाहती है कि मेंटल हेल्थ बेहद जरूरी है।
 
काम के घंटों को लेकर मचा बवाल
 
रेडिट पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें सुब्रमणयन ने काम के घंटों को लेकर कई ऐसी बातें बोली हैं जिसको लेकर विवाद हो सकता है। सुब्रमण्यन उस वीडियो में कह रहे हैं कि उन्हें दुख है कि वो लोगों से रविवार को काम नहीं करवा पा रहे। उन्होंने कहा, “मुझे खेद है कि मैं रविवार को आपसे काम नहीं करवा पा रहा हूं। अगर मैं आपसे रविवार को काम करवा सकूं तो मुझे और खुशी होगी क्योंकि मैं रविवार को काम करता हूं।"
 
रविवार को भी करवाना चाहिए काम - एन सुब्रह्मण्यन
 
एन सुब्रह्मण्यन का कहना है कि लोगों को संडे के दिन भी ऑफिस आना चाहिए। घर पर रहकर क्या करेंगे, पत्नी को कब तक घूरेंगे। बता दें कि इससे पहले आईटी कंपनी इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने भी ऐसा ही बयान दिया था। उनका कहना था कि युवाओं को हफ्ते में 70 घंटे काम करना चाहिए।
लोगों की मेंटल हेल्थ को नजर अंदाज करके इस तरह से उन पर प्रेशर बनाने को लेकर दीपिका ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। दीपिका इस चीज के सख्त खिलाफ हैं कि कर्मचारियों की मेंटल हेल्थ को इस तरह नजर अंदाज किया जाए।

Leave Your Comment

Click to reload image