मनोरंजन

‘अरे इतना बड़ा…’ पहली बार Amitabh Bachchan का बंगला देखकर शॉक्ड हो गई थीं Manisha Koirala

नई दिल्ली। अभिनेत्री मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) का नाम सिनेमा की दुनिया में आदर के साथ लिया जाता है। साल 1989 में उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत नेपाली फिल्म फेरी भेटौला से की। इसके बाद 1991 में आई मूवी 'सौदागर' से मनीषा ने बॉलीवुड में कदम रखा। हिंदी और तमिल फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए वह जानी जाती हैं। आज के समय में तो वह बॉलीवुड के तमाम दिग्गज स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। बचपन से सिनेमा में उनकी रुचि रही है। जब फिल्मों की बात हो और अमिताभ बच्चन का नाम ना लिया जाए, तो कुछ अधूरापन महसूस होता है। 

बिग बी के साथ अपनी पहली मुलाकात को एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने याद किया है। उन्होंने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया, उनकी बुआ और सभी अमिताभ बच्चन के फैंस रहे हैं। बचपन में वह उनकी और हिंदी सिनेमा की कोई फिल्म मिस नहीं करती थीं। एक्ट्रेस ने एक किस्सा याद किया, 'जब अमिताभ किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में नेपाल गए थे तो वह काफी छोटी थीं और उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ में धक्का-मुक्की करते हुए आगे बढ़ गई थीं।' एक्ट्रेस ने यह किस्सा बाद में अमिताभ को भी सुनाया था।
 
अमिताभ के साथ इस फिल्म में किया था काम 
मनीषा कोइराला ने पहले एक्टिंग के बारे में ज्यादा सोचा नहीं था, क्योंकि वह पॉलिटिकल फैमिली से आती हैं। शायद बाद में अभिनय ने उन्हें खुद चुन लिया। अमिताभ बच्चन के साथ एक्ट्रेस ने साल 1999 की फिल्म लाल बादशाह में काम किया, जिसमें उनके किरदार की लोगों ने खूब तारीफ की। अब एक्ट्रेस ने सालों बाद खुलासा किया है कि पहली बार बच्चन साहब के घर जाकर उनका कैसा रिएक्शन था।
 
अमिताभ का बंगला देखकर शॉक्ड हो गई थीं एक्ट्रेस
 
फिल्म की शूटिंग से पहले एक बार मनीषा कोइराला अपने अंकल के साथ उनके घर गई थीं। वहां पर जाकर वह थोड़ी हैरान रह गई थीं। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा-
मैं उनका बंगला देखकर मन ही मन कह रही थी कि बाप रे बाप ये अमीत जी का घर है। मतलब मैं हर एक कोना ऐसे देख रही थी, जैसे कोई गांव से आकर हैरानी के साथ देखता है।
 
एक्ट्रेस ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा कि 'अमित जी को यह बात याद थी और सेट पर हंसते हुए बताया, जब तुम आई थीं तो ऐसे सब कुछ देख रही थी कि मानों क्या ही दिख गया है।' 
 
अभिनेत्री ने इस बात को कबूल किया है कि सौदागर के बाद मिली शोहरत से उनके अंदर थोड़ा बदलाव आया था। उन्होंने कहा,  उस समय जब जवान उम्र में होते हैं तो दुनिया की इतनी समझ भी नहीं होती है। पॉपुलैरिटी मिलने के बाद थोड़ा घमंड आना आम बात है।

Leave Your Comment

Click to reload image