नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के अलग होने की खबरें सुर्खियों में हैं। दोनों ने अभी तक ऑफिशियली अपने अलग होने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इंस्टाग्राम हैंडल पर एक-दूसरे को अनफॉलो करना और फोटोज डिलीट करना उनके बीच के अनबन की खबरों को साबित कर रहा है।
जब से युजवेंद्र चहल के तलाक की अफवाहें सामने आई हैं, तभी से धनश्री वर्मा बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। खुद कोरियोग्राफर ने भी अपनी ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी थी। अब उर्फी जावेद ने धनश्री का सपोर्ट किया है और ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।
धनश्री को मिला उर्फी का साथ
उर्फी जावेद ने एक पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने जिक्र किया है कि क्रिकेटर्स का अगर तलाक होता है तो लोग उनकी बीवियों को दोषी ठहराते हैं। उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का भी उदाहरण दिया है। उर्फी ने लिखा, "जब भी कोई क्रिकेटर ब्रेकअप करता है या तलाक ले रहा होता है तो महिलाओं को ही बुरा-भला कहा जाता है क्योंकि हमारे दिमाग में हमारे क्रिकेटर्स हीरो हैं।"
अनुष्का-विराट का दिया उदाहरण
उर्फी जावेद ने आगे लिखा, "किसी को कोई आइडिया नहीं होता है कि दोनों के बीच आखिर हुआ क्या है। यहां तक कि नताशा और हार्दिक के केस में भी कुछ ऐसा ही हुआ था लेकिन चूंकि वह महिला है तो उसका ही दोष है। ओह हां, वो समय कैसे भूल सकते हैं जब विराट की बुरी परफॉर्मेंस के लिए अनुष्का को जिम्मेदार ठहराया गया था। याद है? तो क्या आदमियों के एक्शन के लिए सिर्फ महिलाओं को ही दोषी ठहराया जाएगा? वे मेच्योर आदमी हैं, जिनके पास दिमाग है। उन्हें पता है कि वे क्या कर रहे हैं।"
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने साल 2020 में एक-दूसरे से शादी की थी। धनश्री पेशे से कोरियोग्राफर हैं और वह झलक दिखला जा 11 में भी नजर आ चुकी हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों के अलग होने की चर्चा है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कपल फोटोज भी डिलीट कर दी हैं। फिलहाल, दोनों अलग होने की अफवाहों पर चुप्पी साधे हुए हैं।