मनोरंजन

Masaba Gupta ने 3 महीने बाद किया बेटी के नाम का खुलासा, देवी के नाम से जुड़ा है मतलब

नई दिल्ली। बॉलीवुड के फेमस कपल में से एक कहे जाने वाले मसाबा और सत्यजीत ने पिछले साल 12 अक्टूबर, 2024 को घर में बेबी गर्ल का स्वागत किया था। नीना गुप्ता अक्सर ही अपनी पोती से जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं।

अब बेटी के जन्म के 3 महीने बाद कपल ने अपनी नन्हीं परी का नाम रिवील करने का फैसला लिया है। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक बेटी की फोटो पोस्ट कर बताया कि उनकी बेटी का नाम मतारा है। आप में से कई लोगों को इसका मतलब समझ नहीं आया होगा तो आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

क्या है बेटी के नाम का असली मतलब?

सोमवार की सुबह यानी 13 जनवरी को मसाबा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी तस्वीर साझा की, जिसमें उनकी बेटी की छोटी उंगलियों की प्यारी झलक दिखाई देखने को मिल रही है। तस्वीर में मसाबा का हाथ भी है, और वह एक खूबसूरत सोने की चूड़ी पहने हुए हैं, जिस पर मतारा नाम लिखा हुआ है।

अपने कैप्शन में उन्होंने बताया, 'मातारा' नाम 9 हिंदू देवी-देवताओं की दिव्य स्त्री ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है, उनकी ताकत और ज्ञान का सम्मान करता है। इस पोस्ट से पता लगता है कि उन्होंने अपनी बेटी को मतारा नाम दिया है।

कई सेलेब्स ने दी कपल को बधाई

मसाबा की इस पोस्ट पर फिल्मी दुनिया के कई सेलेब्स रिएक्ट कर रहे हैं। पूजा ढींगरा, अथिया शेट्टी, समीक्षा पेडनेकर और अन्य कई लोगों ने इस खास नाम को चुनने के लिए कपल की सराहना की है। एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर लिखा, 'क्या स्टाइलिश नाम है।' वहीं एक ने कहा, 'सुंदर मम्मा, सुंदर बच्चा।'

मसाबा और सत्यदीप मिश्रा की शादी

मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने साल 2023 में शादी रचाई थी। शादी के सालभर बाद अप्रैल, 2024 में उन्होंने प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। इसके बाद अक्टूबर में बेटी के आने की खुशखबरी फैंस को दी थी। बता दें कि सत्यदीप मिश्रा की पहले एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी से शादी हुई थी, जबकि मसाबा की शादी उनसे पहले फिल्म निर्माता मधु मंटेना से हुई थी।

Leave Your Comment

Click to reload image