मनोरंजन

Saif Ali Khan पर हमले के वक्त घर पर नहीं थीं करीना, करिश्मा के साथ कर रही थीं पार्टी

इंदौर। बुधवार देर रात 2:30 बजे बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान मुंबई में खार स्थित उनके घर पर संदिग्ध चाकुओं से हमला कर दिया। उनके शरीर में घाव के छह निशान हैं। चाकू सैफ के गले, पीठ, हाथ और सिर पर लगा है।

घायल अवस्था में सैफ को 3:30 बजे मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया है। सूत्रों के अनुसार इस दौरान घर पर सैफ और उनकी मैड ही थी।

बहन के साथ पार्टी कर रही थीं करीना

 

सैफ अली खान पर हमले के समय बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनकी पत्नी करीना कपूर खान अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर के साथ पार्टी कर रही थीं। इसकी तस्वीर करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसको करीना कपूर ने रिपोस्ट भी किया था।

फोटो में ड्रिंक्स दिख रही हैं। रिपोस्ट की गई इस फोटो में रिया कपूर, सोनम कपूर और करीना कपूर टैग हैं। सैफ पर हमले के समय करीना इन तीनों के साथ डिनर कर रही थीं।

नौकरानी से हो रही थी संदिग्ध की बहस

रात में जब संदिग्ध घर में घुसा था, तब उसकी नौकरानी से बहस हो रही थी। उनकी आवाजों को सुनकर सैफ बाहर निकले। उनको देखकर वह भड़क गया, जिससे दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

सैफ उस पर हावी होने लगे, तो उसने चाकू निकाल लिया। उसने सैफ पर छह वार किए, जिसमें उनके गले, पीठ, हाथ और सिर पर चोर लग गई।

पुलिस ने बयान दिया कि अभिनेता के घर रात में चोरी की कोशिश हुई। सेफ की टीम ने भी इस बात को कंफर्म किया है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जिससे कि हमलावर के बारे में पता लगाया जा सके।

सैफ पर हमले को लेकर उठ रहे ये सवाल

1- संदिग्ध शख्स हाई सिक्योरिटी वाली बिल्डिंग में इतनी आसानी से कैसे घुस गया?

हाई सिक्योरिटी बिल्डिंग में वहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। सिक्योरिटी गार्ड ने बिल्डिंग में आए बाहरी व्यक्ति से आने का काम पूछता है। बिल्डिंग में रहने वाले व्यक्ति को कॉल कर इस बात को कंफर्म किया जाता है। ऐसे में सैफ के घर में किसी संदिग्ध का घुसना चौंकाता है।

2- क्या नौकरानी की संदिग्ध शख्स से पहले की जान पहचान थी?

पहला सवाल इस शक को जन्म देता है कि क्या मैड की संदिग्ध शख्स से जान पहचान थी? चौकीदार ने संदिग्ध शख्स की नौकरानी से बात कराई हो। उसके बाद वह सैफ के घर में पहुंच गया हो। इस दौरान दोनों की बहस हुई हो, जिसको सुन सैफ अपने कमरे से बाहर आ गए हों

Leave Your Comment

Click to reload image