मनोरंजन

Salman Khan की गोद में नजर आईं 'उई अम्मा' गर्ल, राशा थडानी का 16 साल पुराना फोटो वायरल

इंदौर। रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी काफी चर्चाओं में हैं। उनकी फिल्म आजाद जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। उनके साथ अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी फिल्म का हिस्सा हैं। दोनों इस फिल्म के सहारे बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।

राशा और अमन फिल्म का जमकर प्रमोशन भी कर रहे हैं। दोनों को बिग बॉस 18 में देखा गया था। इस दौरान सलमान खान व रवीना टंडन भी उनके साथ थे।

राशा के डांस ने फैंस को बनाया दीवाना

आजाद फिल्म के एक गाने से राशा काफी सुर्खियों में आ गई हैं। इस डांस नंबर में उनके एक्सप्रेशन गजब के हैं, इसलिए वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। इस गाने का नाम उई अम्मा है, जिसको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

naidunia_image

 

राशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंड पर बिग बॉस 18 से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह सलमान खान के साथ दिखाई दे रही हैं। उनके साथ साथी कलाकार अमन देवगन व उनकी मां रवीना टंडन भी हैं। इस फोटो में एक चीज बहुत दिलचस्प है। वह सलमान खान के उनके बचपन की फोटो, जिसमें वह उनकी गोद में बैठी हुई हैं।

तीन साल की थी राशा

naidunia_image

बचपन की फोटो में राशा सलमान खान की गोद में बैठकर स्माइल करते हुए दिख रही हैं। इस दौरान भाईजान का मिजाज भी अच्छा लग रहा है। दूसरी तस्वीरों में राशा बिग बॉस के सेट पर सलमान, अमन और रवीना टंडन के साथ चिप करती दिख रही हैं। राशा उस समय सिर्फ 3 साल की थी। तस्वीर आज से 16 साल पहले की है।

इस दिन रिलीज होगी आजाद?

naidunia_image

19 साल की राशा में तब से लेकर लुक्स में काफी बदलाव आया है। वह अब काफी स्टाइलिश हैं, जिसके फैंस दिवाने हो रहे हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। राशा और अमन की फिल्म आजाद थिएटर में 17 जनवरी को रिलीज होगी।

Leave Your Comment

Click to reload image