मनोरंजन

Salman Khan के इस करीबी का हुआ निधन, रूमर्ड गर्लफ्रेंड Iulia Vantur ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

नई दिल्ली। सलमान खान को जानवरों से बहुत प्यार है। एक्टर के पास माई सन और मई जान नाम के दो फ्रेंच मास्टिफ़्स और सेंट बर्नार्ड डॉग्स थे। साल 2018 में माई सन की मौत हो गई थी। हालांकि माई जान के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

यूलिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

अब उनके दूसरे पालतू कुत्ते टोरो का निधन हो गया है। सुपरस्टार की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने सोशल मीडिया पर इस खबर को कंफर्म किया और उसे श्रद्धांजलि दी। यूलिया वंतूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वो एक्टर के पालतू कुत्ते के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ यूलिया ने लिखा,"हमारे जीवन को आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद, मेरे प्यारे टोरो बॉय... आप हमेशा हमारे साथ रहेंगे।"

सलमान के साथ जिम जाता था टोरो

इससे पहले, सलमान भी अक्सर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टोरो के साथ बिताए पलों की झलकियां शेयर करते रहते हैं। इन तस्वीरों में जानवरों के प्रति अपने प्रेम के लिए जाने जाने वाले सलमान को अपने पालतू जानवरों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा जा सकता है। वो अक्सर टोरो को जिम भी ले जाते थे।

टाइगर अभिनेता ने एक बार टोरो के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा,"सबसे प्यारे, वफादार और निस्वार्थ प्रजाति के साथ समय बिता रहा हूं।

 

 

सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं एक्टर

सलमान खान और यूलिया वंतूर के बीच कुछ सालों से डेटिंग की अफवाह है। हालांकि किसी ने भी इन अटकलों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है। यूलिया ने सलमान खान के पिता सलीम खान के बर्थडे पर की उनके साथ फोटो पोस्ट की थी।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान वर्तमान में रश्मिका मंदाना के साथ अपनी मच अवेटेड फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म ईद के मौके पर इसी साल रिलीज होगी।

Leave Your Comment

Click to reload image