मनोरंजन

कौन हैं दया नायक? जिन्हें मिली सैफ अली खान पर हमले की जांच; अपराधियों में इनके नाम का खौफ

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बुधवार देर रात की है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच घटनास्थल पर जांच करने पहुंची। घटना के बाद सैफ अली खान को लीलीवती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर्जरी के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

चाकू से किया गया हमला
सैफ अली खान का घर 'सतगुरु शरण' बिल्डिंग में है। घटना के वक्त वे यही पर थे। पुलिस के मुताबिक हमलावर ने पहले सैफ अली खान की नौकरानी से झगड़ा किया। इस बीच जब उन्होंने हस्तक्षेप किया तो हमलावर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।
 
सैफ की टीम ने क्या कहा?
 
सैफ अली खान की पीआर टीम ने एक संदेश ने कहा कि सैफ अली खान के घर में चोरी की कोशिश की गई। वे फिलहाल अस्पताल में हैं और सर्जरी करवा रहे हैं। हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे धैर्य रखें। यह पुलिस का मामला है।

कौन हैं दया नायक?
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम की कमान दया नायक के पास है। उनके ही नेतृत्व में सैफ अली खान पर हमले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक दया नायक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं। वे गुरुवार को घटनास्थल भी पहुंचे। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम ने भी घटनास्थल पर गहनता से जांच की।
 
अपराधियों में दया नायक का खौफ
जानकारी के मुताबिक दया नायक 1996 बैच के पुलिस अधिकारी हैं। उनके नेतृत्व में कई मुठभेड़ों में अपराधियों को ढेर करने में कामयाबी मिली। पिछले साल ही दया नायक को प्रमोशन दिया गया था। कुख्यात अपराध जगत के नेटवर्क को ध्वस्त करने में दया नायक की भूमिका अहम रही है।

1996 में जूहू पुलिस थाने में तैनाती पाने वाले दया नायक प्रदीप शर्मा के साथ भी काम कर चुके हैं। वे तीन साल तक एटीएस में रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुाबिक दया नायक की 80 से अधिक अपराधियों के साथ मुठभेड़ हो चुकी है। अपराधियों में दया नायक के नाम की खौफ है।
 
पुलिस उपायुक्त दीक्षित गेदम ने कहा कि अभिनेता और हमलावर के बीच हाथापाई हुई। इस दौरान वे घायल हो गए। उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सैफ अली खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर्जरी के बाद उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image