मनोरंजन

‘भाबीजी घर पर हैं’ ने 2500 एपिसोड्स पूरे किये!

मुंबई, जनवरी 2025: प्रोडक्शन  एडिट 2 बैनर तले संजय और बिनैफर कोहली द्वारा निर्मित एण्डटीवीके कल्ट कॉमेडी ‘भाबीजी घर पर हैं‘ ने 2500 एपिसोड्स का सफर पूरा कर लिया है। किसीभी शो के लिये यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और जल्द ही यह 10 गौरवमयी वर्षों का जश्नभी मनायेगा। इस कॉमेडी शो का प्रसारण 2015 में शुरू हुआ था और जल्द ही यह भारतीय टेलीविजनके इतिहास में एक सबसे प्रतिष्ठित शो बन गया। यह शो मिश्रा और तिवारी परिवार के मजेदारकिस्सों पर आधारित है, जो अपनी मजेदार कहानियों से दर्शकों का दिल जीतता है। मुख्यकलाकार आसिफ शेख (विभूति नारायण मिश्रा), रोहिताश्व गौड़ (मनमोहन तिवारी), शुभांगी अत्रे(अंगूरी भाबी) और विदिशा श्रीवास्तव (अनीता भाबी) ने शानदार अभिनय किया है, जिसने लोगोंको लगभग 10 सालों तक जोड़े रखा। इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए सेट पर केक काटनेका आयोजन किया गया, जिसमें पूरी टीम मौजूद थी। यह बेहद खुशनुमा माहौल था, जहां शो सेजुड़े लोगों ने अपने इस एक दशक लंबे सफर के बारे में दिल को छू लेने वाली बातें कींऔर यादें साझा कीं। शो की निर्माता बिनैफर कोहली ने कहा, ‘‘यह सफलता दर्शकों के प्यारऔर हमारी टीम की मेहनत का नतीजा है। 2500 एपिसोड पूरे करना हमारे लिए गर्व की बात है।हम आगे भी दर्शकों को हंसाने और उनका मनोरंजन करने का वादा करते हैं। हम एण्डटीवी काभी तहेदिल से धन्यवाद करते हैं, जिसने हमें इन कहानियों को कहने के लिये यह मंच दियाऔर हर कदम पर हमारा साथ दिया‘‘  शो की उपलब्धि के बारे मेंबात करते हुये आसिफ शेख, जो कि विभूति नारायण मिश्रा का का किरदार निभा रहे हैं, नेकहा, ‘‘यह सफर वाकई बेहद खास रहा है। विभूति का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद खुशी कीबात है और इससे मुझे लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का मौका मिला। उसकी अनोखीअदा और शरारतें कई दर्शकों से जुड़ती हैं, और मैं उनके प्यार और सपोर्ट के लिए दिल सेशुक्रगुजार हूं। निर्माता और चैनल का भी तहेदिल से धन्यवाद, जिन्होंने हमें यह शानदारमंच दिया और इस अद्भुत सफर में हमेशा हमारा साथ दिया।‘‘ अनीता भाबी का किरदार निभारहीं विदिशा श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त करते हुये कहा, ‘‘अनीता की खूबसूरती और समझदारीशो में एक अलग ही रंग भरती है, और यह दिल छू लेने वाली बात है कि दर्शकों ने इस किरदारको इतना पसंद किया है। यह उपलब्धि शो की पूरी टीम की मेहनत और हमारे दर्शकों के अटूटप्यार का नतीजा है।‘‘ रोहिताश्व गौड़ जो कि मनमोहन तिवारी का किरदार निभाने के लियेमशहूर हैं, ने कहा, ‘‘2500 एपिसोड पूरे करना वाकई एक खास अनुभव है। तिवारी का किरदार,उसकी प्यारी खामियों और मजेदार परिस्थितियों के साथ, हर घर में हंसी लेकर आया है। मुझेगर्व है कि मैं ऐसे शो का हिस्सा हूं, जो भारतीय टेलीविजन का एक अहम हिस्सा बन चुकाहै। चैनल, प्रोड्यूसर्स और हमारे दर्शकों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने हम पर भरोसाकिया और हमें इस शानदार मुकाम तक पहुंचाया।‘‘ शुभांगी अत्रे, जो कि अंगूरी भाबी काकिरदार निभा रही हैं, ने कहा, ‘‘ अंगूरी का किरदार मेरे दिल के बेहद करीब है। उसकीमासूमियत और उसके सिग्नेचर डायलॉग ‘सही पकड़े हैं‘ ने दर्शकों के दिलों में खास जगहबना ली है। ऐसे शो का हिस्सा होना, जो लोगों के चेहरे पर खुशी लाता है, मेरे लिए किसीआशीर्वाद से कम नहीं है। मैं तहे दिल से अपने दर्शकों का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंनेहम पर इतना प्यार बरसाया।‘‘  देखिये ‘भाबीजीघर पर हैं‘, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 10:30 बजे, सिर्फ एण्डटीवी पर!

Leave Your Comment

Click to reload image