मनोरंजन

'पूरी फिल्म में बस तैयार हो रही...' Kangana Ranaut ने फिल्म पद्मावत में दीपिका पादुकोण के रोल पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस को यूं तो फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस के लिए तारीफ मिल रही है लेकिन विरोध की वजह से इसे कई सिनेमाघरों में स्क्रीनिंग नहीं मिली। फिल्म को पंजाब में रिलीज नहीं किया गया। सिख समुदाय इसे बैन करने की मांग कर रहा है।

महिलाओं को नहीं मिलते अच्छे रोल
 
अब कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में साल 2018 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत और दीपिका पादुकोण के रोल को लेकर कई बातें बोली हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि दीपिका पादुकोण का रोल पहले उन्हें ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था। उन्होंने इस बारे में भी बात की कि कैसे महिलाओं को अक्सर फिल्मों में एक ही तरह के रोल दिए जाते हैं।
 
पहले कंगना रनौत को ऑफर हुआ थी पद्मावत
 
अजीत भारती से बातचीत में कंगना रनौत ने कहा कि पूरी फिल्म के दौरान दीपिका पादुकोण सिर्फ तैयार हो रही थीं। उन्होंने कहा, “मुझे पद्मावत का भी ऑफर आया था। तो मैंने उनसे (निर्देशक संजय लीला भंसाली) पूछा था 'सर आपकी जो स्क्रिप्ट है, वो मुझे मिल जाएगी तो अच्छा है।' इस पर संजय लीला भंसाली ने कहा कि मैं कभी स्क्रिप्ट नहीं देता। कंगना ने कहा कि फिर मैंने उनसे पूछा, 'तो सर हीरोइन का रोल क्या है?' इस पर संजय ने बताया कि हीरोइन का रोल सिर्फ इतना है कि हीरो उसको पहली बार मिरर में देखता है और वो तैयार हो रही होती है।

क्या कर रहे हैं अच्छे डायरेक्टर्स?
कंगना ने कहा कि जब मैंने वो फिल्म देखी तो मुझे इस बात पर विश्वास हुआ। दीपिका पूरी फिल्म में बस तैयार हो रही थीं। उन्होंने आगे कहा कि बॉलीवुड में महिलाओं के लिए पर्याप्त भूमिकाओं की कमी की। अच्छे डायरेक्टर्स महिलाओं को बढ़िया रोल नहीं देते।
 
बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और अदिति राव हैदरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म मलिक मुहम्मद जायसी की इसी नाम की महाकाव्य कविता पर आधारित थी।

Leave Your Comment

Click to reload image