मनोरंजन

Bigg Boss 18 की जगह अब ये शो देगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, स्टार्स करेंगे भेजा फ्राई, कब और कहां देखें ड्रामा?

नई दिल्ली। 'बिग बॉस चाहते हैं...', हर रोज दर्शक ठीक 10 बजे टीवी के सामने विवादों से भरा शो बिग बॉस देखने के लिए बैठ जाते थे। जब से 18वां सीजन शुरू हुआ था, तभी से यह शो काफी चर्चा में रहा। साढ़े तीन महीने तक एंटरटेनमेंट का डोज देने के बाद 19 जनवरी को आखिरकार यह शो खत्म हो गया है।

बिग बॉस 18 के फिनाले के बाद दर्शकों को उदास होने की जरूरत नहीं है क्योंकि बिग बॉस की जगह एक कॉमेडी शो लेने वाला है जिसमें कई टीवी स्टार्स नजर आने वाला है। यह लाफ्टर शेफ एंटरटेनमेंट अनलिमिटेड सीजन 2 (Laughter Chefs Entertainment Unlimited Season 2) है।

शुरू हो रहा लाफ्टर शेफ 2
लाफ्टर शेफ का पहला सीजन सुपरहिट रहा था। जन्नत जुबैर-रीम शेख से लेकर निया शर्मा और सुदेश लहरी की जोड़ी ने जनता को खूब एंटरटेन किया था। फर्स्ट सीजन की कामयाबी के बाद दूसरा सीजन भी जल्द ही आ रहा है। इस बार नए सितारों के साथ नया ड्रामा देखने को मिलेगा।

कब से ऑन-एयर होगा लाफ्टर शेफ 2
 
बिग बॉस 18 शनिवार और रविवार को 9.30 बजे कलर्स चैनल पर ऑन-एयर होता था। अब यह शो खत्म होने के बाद इसी समय पर शनिवार और रविवार को लाफ्टर शेफ 2 आएगा। अगर आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं तो यह जियो सिनेमा पर भी स्ट्रीम होगा।

लाफ्टर शेफ 2 की कास्ट
लाफ्टर शेफ सीजन 2 में पहले सीजन की तरह ही दो जोड़ियां बनाई गई हैं, जो अपना कुकिंग स्किल्स दिखाकर फैंस का ध्यान खींचेंगे। इनमें से कुछ जोड़ियां तो बिग बॉस के घर में एक-दूसरे की कट्टर दुश्मन भी रह चुकी हैं जैसे रुबीना दिलैक और राहुल वैद, समर्थ जुरैल और अभिषेक कुमार। बाकी कास्ट के बारे में यहां जानिए...
अब्बू रोजिक और एल्विश यादव
सुदेश लहरी और मनारा चोपड़ा
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार
कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह
अर्जुन बिजलानी और अली गोनी
 
शो में भारती सिंह और हरपाल सिंह सोखी गेस्ट बने हुए हैं। कॉमेडियन भारती कॉमेडी का तड़का लगाने में जरा भी पीछे नहीं रहती हैं। दूसरी ओर शेफ कंटेस्टेंट्स को अच्छा खाना बनाने की ट्रेनिंग देते नजर आएंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image