इस खलनायक को मिली Saif Ali Khan की सुरक्षा की जिम्मेदारी! जानलेवा हमले के बदली एक्टर की सिक्योरिटी टीम
नई दिल्ली। जानलेवा हमले के 6 दिन बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को आज मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 16 जनवरी की रात को सैफ के घर में हमलवार ने चाकूओं से उनपर वार कर दिया था, जिसकी वजह से अभिनेता बुरी तरह घायल हो गए थे।
इस अटैक के बाद सैफ अली खान की सिक्योरिटी को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हुआ था और अब अस्पताल से बाहर आने के बाद सैफ की सिक्योरिटी टीम के बदलाव की खबर सामने आ गई है। सैफ अली खान और उनके परिवार की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिनमें से सिक्योरिटी गार्ड्स की टीम को बदला अहम पहलू है।
बदली जाएगी सैफ की सिक्योरिटी टीम
आज शाम को हॉस्पिटल से बाहर आने के बाद सैफ अली खान अपने घर पहुंचे, यहां उनके साथ मुंबई पुलिस के तमाम सिपाही और पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड्स मौजूद रहे। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता रोनित रॉय को भी सैफ के मुंबई वाले घर पर स्पॉट किया गया। दरअसल रोनित एक सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं, जो बॉलीवुड सेलेब्स और तमाम नामी हस्तियों की सुरक्षा बंदोबस्त संभालती है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार अब रोनित की टीम ही सैफ अली खान की सिक्योरिटी को संभालेंगी।
एस सिक्योरिटी एंड प्रोटेक्शन और एस स्क्वाड सिक्योरिटी एलएलपी रोनित रॉय की सुरक्षा एजेंसी का नाम।
सैफ अली खान की सुरक्षा का इंतजाम और जिम्मेदारी संभालेगी ये एजेंसी।
जानलेवा हमले के बाद सैफ अली खान ने तुरंत हटाई पुरानी सिक्योरिटी टीम।
अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार जैसे कई स्टार्स की सिक्योरिटी भी संभाल चुकी है रोनित की एजेंसी।
सैफ और करीना के बांद्रा स्थिति घर की भी सिक्योरिटी भी टाइट की गई।
एक्टर के अपार्टमेंट की बालकनी में स्टिल की ग्रिल जाली लगाई गई है।
इसके अलावा सैफ के फ्लोर एक्ट्रा सीसीटीवी कैमरा को भी फिट गया है।
इस तरह से अटैक के बाद सैफ अली खान की सुरक्षा को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जोकि कई मायनों में सही माना जा रहा है। बता दें कि रोनित रॉय हिंदी सिनेमा के वो कलाकारा हैं, जो बॉस और काबिल जैसी मूवीज नेगेटिव रोल प्ले कर चुके हैं।
सैफ की हुई घर वापसी
जानलेवा हमले के बाद करीब 6 दिन तक सैफ अली खान लीलावती हॉस्पिटल में रहे। घटना की रात ही एक्टर को यहां एडमिट किया गया और तुरंत ही उनकी सर्जरी की गई। गर्दन, हाथ और पीठ पर सैफ को गंभीर चोटें थीं। जब वह घर पहुंचे थे तो उनके गले और हाथ में पट्टी भी लगी नजर आई। बता दें कि उनपर हमला करने वाला आरोपी पुलिस की हिरासत में है।