इस गणतंत्र दिवस पर मनाइए सिनेमा का जश्न!
देखिए धमाकेदार फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (G.O.A.T) का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, 26 जनवरी को दोपहर 12 बजे और रात 8 बजे, सिर्फ़ ज़ी सिनेमा पर!
तैयार हो जाइए एक ऐसी फिल्म के लिए, जिसमें एक्शन, ड्रामा और इमोशन का जबर्दस्त मिश्रण मिलेगा, वो भी पूरे सिनेमा-स्टाइल में। इस गणतंत्र दिवस पर, 26 जनवरी को दोपहर 12 बजे और रात 8 बजे, ज़ी सिनेमा पर फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (G.O.A.T) का मजा लीजिए, जो एक परफेक्ट रिपब्लिक डे स्पेशल साबित होगी। फिल्म में हैं दमदार एक्टर थलापति विजय और मस्तमौला प्रभु देवा, जिनके साथ ये कहानी आपके वीकेंड को और मसालेदार बना देगी। इसमें कई रोमांचक ट्विस्ट्स, यादगार सीन्स और देश को बचाने का जज़्बा है।
यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक बेमिसाल अनुभव है। इसमें आपसी मुकाबले और महानता का शानदार सफर है, जहां परिवारिक जज़्बातों, देशभक्ति का जज़्बा, एक्शन, कॉमेडी और विजय के खास अंदाज़ का बेहतरीन संगम है! फिल्म में चौंकाने वाले मोड़ और निर्देशक वेंकट प्रभु के ख़ास स्टाइल से हर पल दिलचस्प हो जाता है। विजय ने जबर्दस्त परफॉर्मेंस दी है, जो उन्हें एक असली हीरो बना देती है, और प्रभु देवा ने अपनी छाप छोड़ते हुए हर सीन को खास बना दिया है। जब भी देश से जुड़ी कोई मुश्किल आती है, तब G.O.A.T. हर स्थिति में तैयार रहता है!
प्रभु देवा ने कहा, "इस फिल्म का हिस्सा बनकर मुझे जबर्दस्त जोश का एहसास हुआ। ये एक ऐसी मूवी है जो हर हद पार करती है। इसमें धमाकेदार एक्शन है, लेकिन कुछ ऐसे पल भी हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे। मुझे उस पल का बेसब्री से इंतज़ार है, जब दर्शक इसे ज़ी सिनेमा पर देखेंगे।"
डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने कहा, "ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम मेरी फिल्ममेकिंग का परफेक्ट पैकेज है - दमदार एक्शन, रोमांचक कहानी, शानदार विजुअल्स और मेरे कुछ फेवरेट एक्टर्स। विजय ने इस बार भी कुछ अलग और नया पेश किया है। ये सिर्फ अच्छाई और बुराई की लड़ाई नहीं है। ये दिखाती है कि जब सब कुछ दांव पर लगा हो, तो इंसान किस हद तक जा सकता है। मुझे यकीन है कि ज़ी सिनेमा के दर्शकों को इसे देखकर बहुत मजा आएगा।"
प्रशांत थियागराजन ने कहा, "द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का हिस्सा बनना मेरे लिए एक शानदार सफर रहा। मुझे बेहद खुशी है कि ज़ी सिनेमा के जरिए ये फिल्म पूरे भारत के दर्शकों तक पहुंचेगी। ये हाई-ऑक्टेन, एक्शन से भरपूर मसाला एंटरटेनर है, और मुझे पूरा भरोसा है कि अपने वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर पर ये फिल्म दर्शकों का दिल जीत लेगी।"
जब एक आदमी का अतीत वापस आता है, तो वो उसे उसी जिंदगी में वापस खींच लाता है, जिसे वो हमेशा के लिए छोड़ देना चाहता था। एक खास मिशन के बाद रिटायर हो चुके एक एलीट एजेंट की आम ज़िंदगी में उस वक्त हलचल मच जाती है, जब उसका पुराना मिशन फिर से उसकी राह में आता है। वो अपनी टीम के साथ दोबारा जुड़कर देश पर आई एक विनाशकारी आपदा को रोकने के लिए लड़ता है। इस दौरान उसके रिश्तों की कड़ी परीक्षा होती है, किस्मतें टकराती हैं, और महानता के असली मायने सामने आते हैं।
तो इस गणतंत्र दिवस पर देखना ना भूलें 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (G.O.A.T) का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर! रविवार, 26 जनवरी को दोपहर 12 बजे और रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!