मनोरंजन

'मौत के घुंघुरु पहन नाचते हैं हम औरंग', Chhaava Trailer के ये 5 दमदार डायलॉग, सुनकर खड़े जाएंगे रौंगटे

इंदौर। 2024 की सबसे कमाऊ फिल्म पुष्पा टू थी। बुधवार को एक ऐसी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जो शायद पुष्पा टू के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। फिल्म का नाम छावा है। विक्की कौशल के करियर की शायद सबसे दमदार फिल्म छावा होगी। एनिमल के बाद किसी फिल्म के ट्रेलर को देखकर लोग फिल्म के सफलता को लेकर कॉन्फिडेंट हैं।

ट्रेलर के पांच जबरदस्त डायलॉग्स (Chhaava Trailer Dialogues)

फाड़ देंगे मुगल सल्तनत की छाती अगर मराठा साम्राज्य के विरुद्ध सोचने की जुर्रत की

हम शोर नहीं करते सीधा शिकार करते हैं

भोंसले परिवार का हर पुरुष पहाड़ी तूफान है, तो जिसके हौसले को पर्वत भी नहीं रोक पाया उसका कोई क्या बिगाड़ लेगा

"मेरा खून, मेरे दुश्मनों के लिए श्राप बनेगा"

मौत के घुंघुरु पहनकर नाचते हैं हम औरंग, हमारी मौत मराठों के हर घर एक नया शिवा एक नया संभा पैदा करेगी।

कैसा लगा छावा का ट्रेलर? (Chhaava Trailer )

अक्सर ऐसा होता है किसी फिल्म के ट्रेलर में दो-तीन सींस ऐसे आते हैं, जिनके बारे में बातें की जाती हैं। छावा का पूरे 3 मिनट का ट्रेलर ही फायर निकला है। सींस टॉप क्वालिटी सिनेमा है।

फिल्म मेकर ने बहुत अच्छे से इस ऐतिहासिक सब्जेक्ट को पढ़ा है। ट्रेलर में दिख रहा है कि मारधार सींस से ज्यादा इमोशंस को फिल्म के सेंटर पर रखा गया है।

naidunia_image

 

वीएफक्स का फिल्म में शानदार इस्तेमाल किया गया है। ट्रेलर में शेर वर्सेस शेर (छावा) का सीन्स रौंगटे खड़े करने वाला है।

विक्की कौशल ने किरदार को ऐसा पकड़ा है कि देखने पर विक्की कौशल नहीं छत्रपति संभाजी महाराज ही दिखते हैं। छावा के ट्रेलर के बाद विक्की कौशल की आवाज का अलग से फैन बेस बन गया है। विक्की ने एक-एक डायलॉग पूरी एनर्जी के साथ बोला है।

विक्की कौशल को कोई नोटिस नहीं कर सकता है, क्योंकि सिर्फ छत्रपति संभाजी महाराज ही दिखाई दे रहे हैं। छावा के ट्रेलर से लगता है कि फिल्म की वजह से लोग मराठा हिस्ट्री को दोबारा सेलिब्रेट कर पाएंगे।

naidunia_image

  • मैड डॉक शानदार फिल्म्स के लिए जाना जाता है। वह फिल्म बनाने में एक भी कमजोर कड़ी नहीं छोड़ते हैं। विकी कॉस्टल के अलावा सपोर्टिंग कास्ट में आशुतोष राणा, विनीत कुमार और दिव्या दत्ता जैसे मंझे हुए एक्टर हैं। अक्षय खन्ना के लुक की वजह से औरंगजेब की बात भी की जाएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image