मनोरंजन

Monali Thakur की लाइव कॉन्सर्ट में अचानक बिगड़ी तबीयत, तुरंत कराया गया अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों में एक से बढ़कर एक हिट गाने देने वाली मोनाली ठाकुर (Monali Thakur) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। फैंस की जुबां पर उनके पॉपुलर गाने अक्सर रहते हैं। लाइव कॉन्सर्ट में भी सिंगर की दीवानगी लोगों के बीच देखने को मिलती है। बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस के सिंगिंग शो अलग-अलग वजह से चर्चा में बने हुए हैं। अब उनके फैंस को थोड़ा परेशान करने वाला अपडेट सामने आया है। दरअसल, मोनाली की कॉन्सर्ट के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। 

मोनाली ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वायरल हो रहा है। इसमें देखने को मिल रहा है कि परफॉर्मेंस के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। बता दें कि वह पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के दिनहाटा फेस्टिवल में सिंगिंग कर रही थीं। हालांकि, कॉन्सर्ट की शुरुआत में ही उनका स्वास्थ्य सही नहीं लग रहा था।

मोनाली की लाइव कॉन्सर्ट में फूलने लगी सास

सिंगर मोनाली ने अपने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान लोगों से माफी मांगी। इस दौरान उन्होंने कहा, मैं आप सभी से ईमानदारी के साथ माफी मांगना चाहती हूं। शो कैंसिल होने वाला था, क्योंकि मैं आज बहुत बीमार हूं। इसके बाद उनके शो को बीच में ही रोक गया और उन्हें कूचबिहार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगर को स्टेज पर सांस फूलने लगी थी। इसके बाद उनकी टीम ने एंबुलेंस को बुलाकर उन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा।

फिलहाल तक बॉलीवुड सिंगर की हेल्थ से जुड़ा कोई लेटेस्ट अपडेट सामने नहीं आया है। हालांकि, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वाराणसी में रोक दिया था सिंगर ने कॉन्सर्ट

सावार लूं और मोह मोह के धागे जैसे सॉन्ग गाने वाली मोनाली ठाकुर बीते दिन वाराणसी के एक शो के कारण चर्चा में आ गई थीं। दरअसल, उन्होंने परफॉर्मेंस के दौरान शो को रोक दिया था। उन्होंने शो को बीच में छोड़ने का फैसला लिया था। इसके पीछे की वजह उन्होंने स्टेज का सेटअप और मिसमैनेजमेंट बताया था। उनका यह भी कहना था कि लापरवाही के कारण लोगों को चोट भी लग सकती थी।

सिंगर ने उस समय दर्शकों से माफी भी मांगी थी। इस दौरान का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस पूरे मामले के कारण भी उनका नाम लगातार सुर्खियों में रहा था। अब उनके स्वास्थ्य को लेकर फैंस चिंतित नजर आ रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image