मनोरंजन

बहुत दुख होता है… Divyanka Tripathi की पॉपुलैरिटी से क्या पति ने खोई पहचान? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली। छोटे पर्दे की बेहतरीन एक्ट्रेस का जिक्र होगा, तो दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का नाम जरूर शामिल किया जाएगा। 'ये है मोहब्बते' सीरियल में उन्होंने इशिता रमन कुमार भल्ला का रोल निभाया था। इसमें उनके अभिनय की खूब सराहना हुई। इसके बाद एक्ट्रेस ने टीवी के कई अन्य पॉपुलर सीरियल्स और शो में काम किया। वहीं, रोहित शेट्टी के स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में उन्हें देखा गया। इसमें दिव्यांका ने फिनाले स्टंट तक परफॉर्म किया। हालांकि, इस सीजन के विनर अर्जुन बिजलानी बने थे।

अब एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दिव्यांका ने 8 जुलाई 2016 में टीवी एक्टर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) से शादी की। अक्सर ऐसा कहा जाता है कि दिव्यांका की पॉपुलैरिटी के कारण उनके पति ने अपनी पहचान खो दी है। ज्यादातर लोग उन्हें एक्ट्रेस के पति के तौर पर जानते हैं। आखिरकार अब इस बारे में दिव्यांका ने खुलकर बात की है।

पति की पहचान खोने पर बोलीं दिव्यांका त्रिपाठी

हिंदी रश से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने अपने पति के करियर पर रिएक्ट किया। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं पूरी ईमानदारी से कहना चाहती हूं कि मुझे लगता है, मैं विवेक के लिए उसके रास्ते का रोड़ा बना गई हूं। जब हम साथ होते हैं, तो लोग मुझे देख रहे होते हैं और एक बंदा नजरअंदाज हो रहा होता है। अगर वो अकेले आए होते इंडस्ट्री में जो कि आए ही थे, उससे पहले वो नजर भी आ रहे थे और उनकी पहचान भी थी।'

टीवी एक्ट्रेस ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, 'मेरे से शादी होने के बाद वह परछाई हो गए हैं। यह बात पत्नी के तौर पर मेरे लिए काफी दुखद है। अभिनेत्री के तौर पर भी मैं चाहूंगी कि मेरे साथ जो एक्टर है, वो भी अपने काम और कोशिश के लिए जाना जाए। झलक दिखला जा में उन्होंने काफी अच्छा काम किया है। इसके अलावा, कई वेब सीरीज और शो में भी उन्होंने शानदार काम किया है। अगर मैं आ जाती हूं तो वो परछाई बन जाते हैं, लेकिन लोगों में वो इंसानियत क्यों नहीं है किसी के संघर्ष को सही से देखे और उसकी तारीफ करें।'

दिव्यांका का कहना है कि उन दोनों के रिश्ते पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है, क्योंकि उन दोनों के बीच अच्छी समझ है। इस वजह से उनके बीच ऐसी बातें मायने नहीं रखती है।

Leave Your Comment

Click to reload image