मनोरंजन

Sara Ali Khan इस बॉलीवुड एक्टर को कर रही हैं डेट? रिलेशनशिप की अफवाहों पर 'ब्वॉयफ्रेंड' ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली। बी-टाउन की चुलबुली एक्ट्रेस कही जाने वालीं सारा अली खान (Sara Ali Khan) का नाम डेटिंग रूमर्स को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहता है। कभी उनका नाम कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) से जुड़ा तो कभी बेस्ट फ्रेंड जहान हांडा को डेट करने के लिए सारा लाइमलाइट में रहीं। अब फिल्मी गलियारों में ऐसी चर्चा हो रही है कि सारा एक एक्टर को डेट कर रही हैं, जिनके साथ वह केदारनाथ मंदिर भी गई थीं।

सारा अली खान अक्सर केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए जाया करती हैं। हालांकि, पिछले साल अक्टूबर महीने में उन्हें एक बॉलीवुड एक्टर के साथ स्पॉट किया गया था। ये अभिनेता हैं अर्जुन प्रताप बाजवा (Arjun Pratap Bajwa)। अर्जुन और सारा को साथ केदारनाथ के दर्शन करता देख चारों ओर उनके डेटिंग के कयास लगाए जाने लगे। अब आखिरकार अर्जुन ने सारा को डेट करने की अफवाहों पर रिएक्शन दिया है।

सारा को डेट कर रहे अर्जुन?

वरिंदर चावला को दिए इंटरव्यू में अर्जुन बाजवा ने लेटेस्ट रूमर्स को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपने प्रोफेशनल करियर पर लेटेस्ट गॉसिप को हावी नहीं होने देते हैं। अर्जुन बाजवा ने सारा के साथ अपने डेटिंग रूमर्स को बकवास बताते हुए कहा, "लोग जो लिखना चाहते हैं, वे लिखेंगे। यह उनका काम है। वे अपना काम कर रहे हैं। मैं सिर्फ अपने ऊपर ध्यान दे रहा हूं और क्या करना है, उस पर ध्यान दे रहा हूं। यह मुझे बिल्कुल भी परेशान नहीं करता है।"

कौन हैं अर्जुन बाजवा?

राजनीति जगत से नाता रखने वाले अर्जुन बाजवा जाने-माने नेता फतेह जंग सिंह बाजवा के बेटे हैं। राजनीति को छोड़ अर्जुन ने मॉडलिंग और अभिनय में अपना करियर बनाया है। वह बैंड ऑफ महाराजा (Band of Maharajas) मूवी में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह अभिनेता ने सिंह इज ब्लिंग के लिए बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम भी किया है। वह एमएमए फाइटर भी हैं।

सारा अली खान का अपकमिंग फ्रंट

बात करें सारा अली खान की तो वह इस वक्त एक्शन थ्रिलर स्काई फोर्स में नजर आ रही हैं। फिल्म में उन्होंने वीर पहाड़िया की पत्नी का किरदार निभाया है। वीर और सारा एक्स कपल भी रह चुके हैं। संदीप केलवानी और अभिषेक अनिल कपूर की फिल्म में अक्षय कुमार भी लीड रोल में हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image