मनोरंजन

बॉलीवुड में छाया देशभक्ति का रंग, बिग बी से अक्षय कुमार तक ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

नई दिल्ली। Republic Day 2025: देशभर में आज गणतंत्र दिवस के मौके को बड़ी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। भारत आज अपने संविधान के जश्न में डूबा हुआ है और लोग एक दूसरे को विश कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस दिन की बधाइयां दे रहे हैं जिसमें अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर जैसे कलाकारों का नाम शामिल हैं।

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को रिपब्लिक डे की बधाई दी है। वीडियो में दिग्गज अभिनेत्री ने लिखा, 'गणतंत्र दिवस के इस महान अवसर पर मैं उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माता और वीर जवानों को नमन करती हूं। जिन्होंने देश को आजाद कराने, सशक्त बनाने और इसकी रक्षा के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया। बेस्ट लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श वाले हमारे गणतंत्र की आज दुनिया में एक खास पहचान है ये हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है। आइए हम सब विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए संकल्पित होकर आगे बढ़े, जय हिंद, जय भारत।'

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर रिपब्लिक डे से जुड़ा एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'स्वतंत्रता सिर्फ हमारा अधिकार नहीं, हमारा जिम्मेदारी भी है। कल के बलिदानों की वजह हम आज स्वतंत्र हैं। आइए अपने कार्यों से इस स्वतंत्रता का सम्मान करें और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।'

अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर 

अमिताभ बच्चन भी ऐसे मौकों पर देश के सम्मान में आगे आने वाले कलाकारों में से एक हैं। अभिनेता ने भी एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, 'गणतंत्र दिवस की अनेक शुभकामनाएं।'

वहीं अनुपम खेर ने भी पोस्ट करते हुए लिखा, 'दुनिया के सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद।' इसके अलावा माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट और साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर ने भी फैंस को रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image