मनोरंजन

कलाकारों ने बताई अपने मेकअप लुक्स की खास बातें

मुंबई, जनवरी 2025: मेकअप सिर्फ खूबसूरती को निखारने का जरिया ही नहीं है; बल्कि यह एक ऐसी कला है, जो आपके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और स्टाइल को व्यक्त करती है। एण्डटीवी के कलाकारों की अपनी एक खास मेकअप स्टाइल है, चाहे वह ग्लॉसी हो, न्यूड हो या बोल्ड। उनके ऑन-स्क्रीन लुक से लेकर रोज़मर्रा के ग्लैम तक, आइए जानते हैं कि स्मिता सेबल (‘भीमा‘ की धनिया), गीतांजलि मिश्रा (‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की राजेश) और शुभांगी अत्रे (‘भाबी जी घर पर हैं‘ की अंगूरी भाबी) को किस तरह का मेकअप स्टाइल पसंद है। ‘भीमा‘ में धनिया का किरदार निभा रहीं, स्मिता सेबल ने बताया, ‘‘घर से बाहर निकलते समय मैं फ्रेश, ड्यूई मेकअप लुक पसंद करती हूं, जो मेरे नैचुरल ग्लो को बढ़ाये। चूंकि, मुझे बहुत ज्यादा मेकअप नहीं चाहिये, इसलिये मुझे लाइट फाउंडेशन, सॉफ्ट ब्लश और एक ग्लॉसी लिप पसंद है, जिससे मेरा फेस रेडिएंट दिखे। आंखों पर हल्का सा शिमर खूबसूरती मै चार-चांद लगाता है और रोजाना के इस्तेमाल के लिये परफेक्ट है। धनिया के मेरे किरदार के लिए, मेकअप बहुत ही नैचुरल और सिंपल रखा जाता है, जिसमें अर्दी टोन्स का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक सौम्य और नो-मेकअप लुक है, जो उसके पारंपरिक और विनम्र व्यक्तित्व से मेल खाता है। मेकअप करते समय हमेशा इसका ध्यान रखा जाता है कि प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाया जाए, न कि इसे अधिक किया जाए, जो मुझे सचमुच बहुत अच्छा लगता है।‘‘

गीतांजलि मिश्रा, जोकि ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में राजेश का किरदार निभा रही हैं, ने कहा, ‘‘मुझे खासतौर से बड़े इवेंट्स के लिये बोल्ड और ग्लॉसी लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है। एक अच्छा आईलाइनर, घनी पलकें और डीप रेड या ग्लॉसी बेरी शेड वाला एक बोल्ड लिप शेड, मेरे आत्मविश्वास को बढ़ा देता है। एक्सट्रा ग्लो के लिये मुझे हल्का सा हाइलाइटर भी पसंद है, क्योंकि यह स्किन को हेल्दी और रेडिएंट लुक देता है। राजेश के लिए, मेकअप साधारण और व्यवहारिक होता है, जिसमें हल्का काजल और न्यूट्रल लिपस्टिक शामिल है, ताकि उसका लुक आकर्षक और सहज हो। चूंकि वह एक गृहिणी हैं, उसका मेकअप ऐसा होता है जो उसके आत्मविश्वास और मजबूत व्यक्तित्व को खूबसूरती से दर्शाता हो।‘‘ शुभांगी अत्रे ऊर्फ ‘भाबीजी घर पर हैं‘ की अंगूरी भाबी ने कहा, ‘‘मैं क्लासिक ब्यूटी की फैन हूं, जिसमें एक मॉडर्र्न ट्विस्ट हो। एक हल्का, न्यूड मेकअप लुक मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, और यह मुझे ऑफ-स्क्रीन और ऑन-स्क्रीन दोनों जगह पर सूट करता है। मैं अर्दी-टोंड आईशैडो, पीच ब्लश और मैट न्यूड लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हूं, जो मेरी स्किन टोन के साथ बहुत अच्छे से मेल खाते हैं। यह लुक सॉफिस्टिकेटेड, वर्सेटाइल और हर मौके के लिए परफेक्ट है। अंगूरी भाबी के लिए मेकअप को हल्का और नैचुरल रखा जाता है। गालों और होंठ को पिंक कलर से हल्का हाइलाइट करने से उसकी मासूमियत और सादगी को और बढ़ाया जाता है। उसके कैरेक्टर में एक पारंपरिक आकर्षण है, इसलिए हम उसका मेकअप हल्का रखते हैं, लेकिन यह उसके एक्सप्रेसिव फीचर्स को और सुंदर बनाता है। मुझे लगता है कि आंखें बहुत कुछ कहती हैं, इसलिए मैं हमेशा उन्हें काजल और सॉफ्ट ब्राउन आईशैडो से डिफाइन करती हूं और थोड़ा मस्कारा लगाकर उन्हें लाइवली  और एक्सप्रेसिव बनाती हूं।‘‘

अपने पसंदीदा कलाकारों के दमदार परफॉर्मेंस देखिये ‘भीमा’ में रात 8:30 बजे, ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में रात 10:00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं‘ में रात 10:30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार, सिर्फ एण्डटीवी पर!

Leave Your Comment

Click to reload image