मनोरंजन

डीपफेक वीडियो के बाद Samay Raina के शो India Got Latent पर मंडराया खतरा, FIR हुई दर्ज

नई दिल्ली। अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ के लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। शो में कई बार जोक के नाम कई तरह की विवादास्पद बातें कह दी जाती हैं।

अब शो के कानूनी पचड़ों में पड़ने की खबर भी खूब चर्चा में हैं। शो में नजर आए एक कंटेस्टेंट को लेकर कहा जा रहा है कि उसने मजाकिया अंदाज में अरुणाचल प्रदेश के लोगों के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की है जिसके बाद मामला FIR तक पहुंच गया है। 

समय रैना के शो की कंटेस्टेंट पर FIR

दरअसल, समय रैना के शो में हाल ही में अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली जेस्सी नवाम ने हिस्सा लिया था। शो में अपनी परफॉर्मेंस के दौरान जेस्सी ने जोक के लिहाज से अपने राज्य के लोगों के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इसके बाद जब समय रैना ने उनसे पूछा कि क्या कभी उन्होंने कुत्ते के मांस खाय है। इसके जवाब में जेस्सी ने कहा कि उन्होंने तो कभी नहीं खाया है मगर अरुणाचल प्रदेश के लोग इसे खाते हैं। उन्होंने अपने दोस्तों का जिक्र करते हुए कहा कि वो लोग खा लेते हैं।

बलराज को लगा जेस्सी ने किया मजाक

जेस्सी की इन बातों पर अब खूब बवाल मच रहा है। शो के फॉर्मेट के हिसाब से उन्होंने ये बातें केवल मजाक के तौर पर कहीं थीं लेकिन बाद में इन पर विवाद खड़ा हो गया। वहीं शो के एक पैनलिस्ट बलराज सिंह घई ने इसे केवल मजाक का नाम दिया था। मगक बाद में जेस्सी नवाम का दावा था कि उनकी टिप्पणी सही थी और उन्होंने जो कहा, वो पूरी तरह सच है।

अब एफआईआर के मामले में घिरी कंटेस्टेंट

इस एपिसोड के यूट्यूब पर आने के बाद अरुणाचल प्रदेश के लोगों ने उनकी बातों पर नाराजगी जाहिर की है। वहां एक निवासी अरमान राम वेली बाखा ने इस पर एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शिकायत के अनुसार, जेस्सी नवाम ने अरुणाचल प्रदेश के मूल निवासियों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की हैं।

एफआईआर में ये भी बताया गया, 'मैं आपसे विनम्र अनुरोध करता हूं कि इस मामले में जल्दी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई और ऐसा न करे जैसा जेस्सी नवाम ने किया।' एफआईआर 31 जनवरी की बताई जा रही है जिसे इटानगर पुलिस स्टेशन में लिखवाया गया था। फिलहाल शो में नजर आने वाले किसी भी पैनलिस्ट की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। 

Leave Your Comment

Click to reload image