Priyanka Chopra ने शेयर किया भाई Siddharth Chopra के हल्दी सेरेमनी की फोटो, ढोल की बीट्स पर परिवार के साथ डांस करते नजर आई देसी गर्ल …
बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों भारत में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) की शादी में बिजी चल रही हैं. सोशल मीडिया पर लगातार फंक्शन की तस्वीरें एक्ट्रेस शेयर कर रही हैं. इसी कड़ी में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भाई के हल्दी सेरेमनी की फोटोज शेयर किया है.
हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो वायरल
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) की हल्दी सेरेमनी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें प्रियंका अपने परिवार के साथ मजे करती नजर आ रही हैं. एक वीडियो में प्रियंका अपने परिवार के लोगों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. जिसमे गाना ‘माही वे’ और ‘छैया-छैया’ पर जमकर डांस कर रही है.
पति निक जोनस नहीं आ रहे नजर
देसी गर्ल इन तस्वीरों में येलो कलर के ट्रेडिशनल सलवार सूट में नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने सनग्लासेस भी लगा रखा है. ढोल की बीट्स पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने जमकर महफिल लूट ली है. देसी गर्ल के साथ-साथ उनके पूरे परिवार ने जमकर ठुमके लगाए है. इन तस्वीरों में प्रियंका के साथ उनकी सास डेनिस जोनस है. हालांकि उनके पति निक जोनस अभी तक किसी फंक्शन में नजर नहीं आए हैं. सास डेनिस जोनस ने देसी स्टाइल में पीले कलर की साड़ी पहनी हुई हैं.
बता दें कि इससे पहले सोमवार को प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक फोटो सीरीज सोशल मीडिया पर शेयर किया था. जिसमें वे संगीत से पहले प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही थी. एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने जानकारी देते हुए बताया था कि उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और भाभी नीलम डेटिंग एप पर मिले थे.