‘जीतो बाज़ी खेल के…’, ICC ने लॉन्च किया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ऑफिशियल एंथम, आतिफ़ असलम ने दी है आवाज़
पाकिस्तान और यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में 19 फरवरी से शुरू होने जा रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का ऑफिशियल एंथम ‘जीतो बाज़ी खेल के’ को रिलीज़ कर दिया गया है। इस एंथम को मशहूर पाकिस्तानी गायक आतिफ़ असलम ने अपनी आवाज़ दी है, साथ ही वीडियो में भी वह नज़र आ रहे हैं। उर्दू भाषा में होने की वजह से पाकिस्तान के साथ-साथ भारत, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के फैंस को भी यह थीम एंथम खूब पसंद आ रहा है।
बाता दें कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला 19 फरवरी को कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित हो रही है। इसके मुकाबले पाकिस्तान के तीन शहरों (कराची, रावलपिंडी और लाहौर) और दुबई में (भारत के सभी मुकाबले) खेले जाएंगे। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ऑफिशियल एंथम
आतिफ़ को बचपन से है क्रिकेट का शौक़
गौरतलब है कि म्यूजिक की दुनिया में राज करने वाले आतिफ़ असलम की रगों में भी क्रिकेट दौड़ता है। एक इंटरव्यू में आतिफ़ ने खुद खुलासा किया था कि वह एक क्रिकेटर भी बनना चाहते थे। एक तेज़ गेंदबाज होने के नाते उन्हें पाकिस्तान की अंडर-19 टीम के लिए चुना गया था। हालांकि, उनका क्रिकेट करियर आगे नहीं बढ़ पाया, क्योंकि उनके माता-पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर बनें।
आतिफ़ असलम ने ‘जीतो बाज़ी खेल के’ गीत का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी व्यक्त की। आतिफ़ ने इसे ‘ख़ास क्षण’ बताया। उन्होंने कहा, “मुझे क्रिकेट का बहुत शौक़ है और मैं हमेशा से एक तेज़ गेंदबाज बनना चाहता था। खेल के प्रति मेरे अंदर गहरा जुनून है। मैं दर्शकों के उत्साह और हर मैच के भावनात्मक उतार-चढ़ाव को समझता हूँ।”
आतिफ़ असलम आगे कहते हैं, “मैं हमेशा भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबलों का इंतज़ार करता रहा हूँ, जो उत्साह और भावनात्मक मूल्यों से भरे होते हैं। आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आधिकारिक गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए एक विशेष क्षण है।”
चैंपियंस ट्रॉफी के एंथम में नजर दिखीं पाकिस्तानी संस्कृति
गौरतलब है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का ऑफिशियल एंथम ‘जीतो बाज़ी खेल के’ के प्रोड्यूसर अब्दुल्ला सिद्दीकी हैं। वहीं अदनान धूल और असफंदयार असद ने इस सॉन्ग को लिखा है। इस वीडियो सॉन्ग में पाकिस्तानी संस्कृति को दिखाया गया है। साथ ही यह सॉन्ग दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों की भावना को भी दर्शाता है। यह गाना दुनियाभर के लोकप्रिय ऑडियो प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल
तारीख मुकाबला स्थान
19 फरवरी पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड कराची
20 फरवरी बांग्लादेश बनाम भारत दुबई
21 फरवरी अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका कराची
22 फरवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड लाहौर
23 फरवरी पाकिस्तान बनाम भारत दुबई
24 फरवरी बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड रावलपिंडी
25 फरवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका रावलपिंडी
26 फरवरी अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड लाहौर
27 फरवरी पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश रावलपिंडी
28 फरवरी अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया लाहौर
1 मार्च दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड कराची
2 मार्च न्यूजीलैंड बनाम भारत दुबई
4 मार्च सेमीफाइनल-1 दुबई
5 मार्च सेमीफाइनल-2 लाहौर
9 मार्च फाइनल लाहौर (भारत के फाइनल में पहुंचने पर दुबई)
10 मार्च रिज़र्व डे
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच होंगे 15 मुकाबले
इस बार 8 टीमें ख़िताब के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इस दौरान 15 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी 8 टीमें अपने-अपने ग्रुप में 3-3 मुकाबले खेलेंगी। इसके बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। चैंपियंस ट्रॉफी के सभी 15 मुकाबले 4 वेन्यू पर खेले जाएंगे, जिनमें 3 पाकिस्तान में और 1 दुबई में होगा। भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी।
Champions Trophy 2025 के लिए भारतीय टीम
गौरतलब है कि भारतीय टीम में इस बार 9 ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेंगे। इनमें शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत शामिल हैं।
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकपतान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव , जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा।