रणबीर इलाहाबादिया और समय रैना की बढ़ी मुश्किलें, कई राज्यों में FIR, India’s Got Latent के सेट पर पहुंची मुंबई पुलिस, महिला आयोग और NHRC भी मामले में कूदा
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में फूहड़ कॉमेडी को लेकर यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया, कॉमेडियन समय रैना की मुश्किलें बढ़ गई है। दोनों के खिलाफ देश के कई राज्यों में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस India’s Got Latent के सेट पर पहुंची। जबकि मामले को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग भी संज्ञान में लिया है। आयोग ने रणवीर के कमेंट्स पर संज्ञान लेते हुए यूट्यूब (YouTube) को पत्र लिखा है।
बता दें कि सोशल मीडिया यूजर्स ने रणवीर के बयान के हाथों-हाथ लिया और जमकर आलोचनाएं की जा रही है। बयान की आलोचना करने वालों में सियासत से लेकर मनोरंजन की बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं। रणवीर इलाहाबादिया के बयान के बाद सोशल मीडिया आलोचनाओं की बाढ़ आ गई है। इसके साथ ही रणवीर कानूनी पचड़े में भी फंसते नजर आ रहे हैं।
फडणवीस की चेतावनी, India’s Got Latent के सेट पर पहुंची मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इलाहाबादिया के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और इंडियाज गॉट लेटेंट के आयोजकों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम इंडियाज गॉट लेटेंट के सेट पर पहुंची। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चेतावनी दी है कि अगर मर्यादा की सीमा लांघी गई है तो कार्रवाई की जाएगी। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को हल्के में नहीं लिया जा सकता।
असम में भी FIR दर्ज
रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ असम पुलिस ने केस दर्ज किया है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। रणवीर इलाहबादिया के साथ आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा, समय रैना और अन्य के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है।
NHRC ने लिया संज्ञान
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पेरेंट्स पर अश्लील कमेंट करने के बाद रणवीर ट्रोल्स के निशाने पर हैं। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने भी रणवीर इलाहबादिया के कमेंट पर संज्ञान लिया है और यूट्यूब को पत्र लिखा है। सोशल मीडिया पर लोग रणवीर इलाहबादिया को खरी खोटी सुना रहे हैं।
भोपाल में हिंदू संगठनों का विरोध
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी हिंदू संगठन दोनों के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। संस्कृति बचाओ मंच’ ने वायरल वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए चेतावनी दी है कि दोनों यूट्यूबर भोपाल की तरफ आने का सोचें भी नहीं, क्योंकि कार्यकर्ता उन्हें बख्शेंगे नहीं। ‘संस्कृति बचाओ मंच’ के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने आजतक से बात करते हुए कहा, “जिस माता-पिता के चरणों में स्वर्ग होता है और जिस मां में पूरा ब्रह्माण्ड समाया हुआ है, उनके ऊपर जिस तरह से टिप्पणी की गई है, वो बताता है कि ये लोग कितने निकृष्ट हैं और इनपर तो कड़ी कार्रवाई होना ही चाहिए।
क्या है पूरा मामला?
रणवीर इलाहाबादिया ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में बतौर गेस्ट जज शामिल हुए थे। यहां पर यूट्यूबर ने एक कंटेस्टेंट से उसके पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर विवादित सवाल पूछ।
सवाल: क्या आप अपने पेरेंट्स को पूरी जिंदगी, हर दिन इंटीमेट होते हुए देखना चाहोगे? या फिर एक बार पेरेंट्स के इंटीमेट मोमेंट में उन्हें ज्वॉइन करके फिर उसके बाद कभी भी उन्हें सेक्स करते नहीं देखना चाहोगे? रणवीर का सवाल सुन वहां बैठी ऑडियंस और बाकी जज जोर से हंसने लगे।
देखते ही देखते ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यूट्यूबर का भद्दा सवाल सुन लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शो को बायकॉट करने की मांग उठ रही है। रणवीर के फैंस उनसे निराश हैं. उनकी जैसी पर्सनैलिटी का इस तरह के भद्दे जोक्स क्रैक करना फैंस को हजम नहीं हुआ। रणवीर फेमस पॉडकास्टर हैं. फिल्म, राजनीति, धर्म, बिजनेस जगत के नामचीन सितारे उनके पॉडकास्ट में गेस्ट बने हैं।
कमेंट के लिए रणवीर ने मांगी माफी
हालांकि मामले को तूल पकड़ता देख रणवीर ने माफी मांगी. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए कहा, “वो अपने बयान को लेकर किसी भी तरह का जस्टिफिकेशन नहीं देंगे, बस माफी चाहते हैं। यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा, “मेरा कमेंट अनुचित था. फनी भी नहीं था। कॉमेडी मेरा जोनर नहीं है. मैं बस सॉरी कहना चाहता हूं। कई लोगों ने पूछा कि क्या इस तरह से मैं अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करूंगा? जवाब में कहूंगा कि अपने प्लेटफॉर्म का ऐसा यूज बिल्कुल भी नहीं करना चाहता। जो भी हुआ उसके लिए मैं कोई जस्टिफिकेशन नहीं दूंगा। मैं बस माफी मांगना चाहता हूं। जजमेंट में मुझसे गलती हुई। जो मैंने बोला वो कूल नहीं था। मेरे पॉडकास्ट को हर उम्र के लोग देखते हैं. मैं वैसा इंसान नहीं बनना चाहता जो इस जिम्मेदारी को हल्के में लूंगा।
उन्होंने आगे कहा, “मुझे उस प्लेटफॉर्म को और बेहतर तरीके से यूज करना चाहिए था। ये मैंने इस पूरे एक्सपीरियंस से सबक लिया है। मैं बेहतर होने का वादा करता हूं। मैंने मेकर्स से कहा है कि वीडियो का असंवेदनशील हिस्सा हटा दिए जाए। इंसानियत के नाते शायद आप मुझे माफ करें।