मनोरंजन

Kriti Kharbanda ने शेयर किया अपना हेल्थ अपडेट, टाइफाइड के बाद ऐसा हो गया था उनका हाल …

एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) को इन दिनों टाइफाइड से पीडित हैं. टाइफाइड उबरने के बाद अब जिम जाने की तैयारी में लग गई हैं. वर्कआउट करने के लिए उन्हें इंस्पिरेशन की जरूरत है. एक्ट्रेस ने स्वीकार किया कि बीमारी के बाद अपनी फिटनेस दिनचर्या में वापस आना मुश्किल रहा है. कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं.

जब से टाइफाइड हुआ है…

सामने आए फोटोज में वह स्टाइलिश लॉन्ग ब्लू कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं. तस्वीरों में कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) को कैमरे के लिए अलग-अलग अंदाज में पोज देते देखा जा सकता हैं. इस फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, ‘मुझे जिम जाने के लिए इन तस्वीरों को देखने की जरूरत थी. जब से टाइफाइड हुआ है, तब से वर्कआउट करने के लिए प्रेरणा पाना थोड़ा मुश्किल हो गया है. कुछ मंडे मोटिवेशन पाने की उम्मीद है बोलो? आप उन दिनों में खुद को वर्कआउट करने के लिए कैसे प्रेरित करते हैं, जब आप नहीं करना चाहते? कोई गलत जवाब नहीं है.’

बता दें कि कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने पिछले महीने एक पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को टाइफाइड के बारे में जानकारी दी थी. लिखा था, ‘हेलो, जीवन की छोटी सी अपडेट. टाइफाइड ने मुझे जकड़ लिया है और उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में यह ठीक हो जाएगा. मुझे अपने प्यार के साथ विचार भी भेजते रहिए, जो आपको लगे कि मेरी मदद कर सकता है.

इस शो में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) जल्द ही शो ‘राणा नायडू’ के अपकमिंग सीजन में दिखाई देंगी. शो के दूसरे सीजन के साथ वह ओटीटी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. शो के बारे में कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने बताया था, ‘मैं ‘राणा नायडू’ सीजन 2 का हिस्सा बनकर खुश हूं. शो में मेरी रोल एकदम अलग है और मैने पहले ऐसा किरदार नहीं निभाया था. इस किरदार ने मुझे एक गहरे, अधिक जटिल कैरेक्टर को तलाशने का मौका दिया है. ओटीटी प्लेटफॉर्म वैश्विक दर्शकों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बनता जा रहा है. मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि दर्शक मेरे इस नए पक्ष पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं.’ ‘राणा नायडू’ सीजन 2 में राणा दग्गुबाती, दग्गुबाती वेंकटेश, अर्जुन रामपाल और सुरवीन चावला भी हैं.

Leave Your Comment

Click to reload image