मनोरंजन

गर्लफ्रेंड ने मुश्किल घड़ी में छोड़ा Ranveer Allahbadia का साथ, अनफॉलो कर बढ़ाई ब्रेकअप की अटकलें

नई दिल्ली। समय रैना के चर्चित शो इंडियाज गॉट लेटेंट में विवादित सवाल पूछने के बाद से रणवीर इलाहाबादिया का नाम चर्चा में बना हुआ है। यूट्यूबर और बिजनेसमैन रणवीर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कंट्रोवर्सी के कारण उनकी छवि भी खराब हुई है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर राजनेताओं ने उनकी टिप्पणी पर आपत्ति जाहिर करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस बीच अब उनकी पर्सनल लाइफ के रिश्ते भी बिगड़े नजर आ रहे हैं।

रणवीर इलाहाबादिया ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली। इसके अलावा, समय रैना ने भी शो के सभी एपिसोड को हटाने की बात कही है। कॉमेडियन का कहना है कि उनका मकसद लोगों को हंसाना है। वह किसी को ठेस पहुंचाना नहीं चाहते हैं।

रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने छोड़ा रणवीर का साथ

इंडियाज गॉट लेटेंट शो के लेटेस्ट एपिसोड पर पूरा विवाद खड़ा हुआ है, जिसमें समय रैना, अपूर्वा मखीजा और रणवीर इलाहाबादिया समेत कई अन्य लोग नजर आए थे। शो की एक क्लिप वायरल होने के बाद रणवीर को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और कई शहरों में शिकायत भी दर्ज हो चुकी है। इसके बाद अब उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने भी उनका साथ छोड़ दिया है।

निक्की शर्मा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने नकारात्मक ऊर्जा को अस्वीकार करने का जिक्र किया था। इसका सीधा संबंध समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के नाम चल रहे विवाद से नहीं है, लेकिन यूजर्स ने अंदाजा जरूर लगा लिया। इसके बाद जब दोनों की फॉलोइंग लिस्ट में चेक किया गया, तो पता चला कि निक्की और रणवीर दोनों ही एक-दूसरे को अनफॉलो कर चुके हैं।

ब्रेकअप की अटकलें हुई तेज

रणवीर और निक्की की सोशल मीडिया एक्टिविटी चर्चा में आ गई है। इसके बाद दोनों के ब्रेकअप की अटकलें भी तेज हो गई है। निक्की ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि 'आपका शरीर केवल खाने को ही नहीं, बल्कि ऊर्जा को भी अस्वीकार करता है। अगर आपका शरीर कुछ जगहों, लोगों या चीजों को अस्वीकार करने लगे, तो उस पर भरोसा करें और सुनें।'

बता दें कि रणवीर और निक्की में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर सार्वजनिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसके अलावा, निक्की ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'सही लोग आपको देखे जाने, सुने जाने, प्यार किए जाने, काबिल समझे जाने और महत्व दिए जाने का एहसास हमेशा कराते हैं।' इस नोट को भी सीधे तौर पर उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड से जोड़कर देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर रणवीर के अलावा, अपूर्वा और समय रैना को भी एपिसोड में उनके कमेंट के लिए ट्रोल किया जा रहा है। अपूर्वा ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि शो में बोले गए डायलॉग स्क्रिप्टेड नहीं थे।

Leave Your Comment

Click to reload image