मनोरंजन

'बुरी औरत,' Anupamaa फेम रुपाली गांगुली पर फिर भड़की सौतेली बेटी ईशा वर्मा, पोस्ट में उगला जहर

नई दिल्ली। टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) छोटे पर्दे के सबसे सफल शो में से एक माना जाता है। इस धारावाहिक में अनुपमा का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) हर किसी की फेवरेट मानी जाती हैं। लेकिन बीते समय में एक्टिंग करियर के अलावा वह अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा (Esha Verma) को लेकर सुर्खियों में रही हैं।

ईशा ने रुपाली पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके चलते बाद में अनुपमा एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दायर कराया। कानूनी हस्तक्षेप के बाद एक बार फिर से ईशा वर्मा ने अपनी सौतेली मां के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट में जहर उगला है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बार क्या लिखा है।

ईशा ने रुपाली को फिर किया टारगेट

50 करोड़ के मानहानि केस के बाद कोर्ट की तरफ से ईशा वर्मा को रुपाली गांगुली के खिलाफ किसी भी तरह कोई भी पोस्ट करने और पुराने विवादित पोस्ट को हटाने का आदेश दिया गया था। रुपाली के एक्शन के बाद ईशा ने अपनी गलती सुधारी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उनको किसी का डर नहीं।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार ईशा वर्मा ने एक बार फिर से अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में रुपाली गांगुली पर हमला बोला है। ईशा ने इंस्टा स्टोरी में लिखा-

मेरे जन्मदिन के खास मौके पर कोर्ट की अगली तारीख डालवाने के बुरी सौतेली महिला तुम्हारा धन्यवाद।

हालांकि, अब ईशा ने इस स्टोरी को डिलीट कर दिया है। दरअसल ईशा वर्मा एक प्राइवेट इंस्टाग्राम हैंडल यूज करती हैं और इसी के माध्यम से उन्होंने रुपाली पर अपनी मां और पिता अश्विन के वर्मा की शादी टूटने के कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। बता दें कि ईशा वर्मा एक डिजिटल क्रिएटर हैं और वह न्यूयॉर्क में रहती हैं।

रुपाली ने लिया था लीगल एक्शन

सोशल मीडिया पर ईशा वर्मा ने रुपाली गांगुली को लेकर कई तरह के तीखे वार किए थे, जिसके चलते अनुपमा अभिनेत्री लीगल एक्शन लेना पड़ा और उन्होंने ईशा के खिलाफ 50 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दायर कराया। साथ ही उनकी छवि खराब करने के लिए कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इसके बाद से ईशा वर्मा की मुसीबतें बढ़ गईं और वह कानूनी पचड़े में फंस गईं। बता दें कि रुपाली गांगुली ईशा के पिता अश्विन के वर्मा की तीसरी पत्नी हैं, जिनसे उन्होंने 2013 में शादी रचाई थी। उनकी दूसरी पत्नी ईशा वर्मा की मां सपना वर्मा थीं।

Leave Your Comment

Click to reload image