मनोरंजन

इन स्टार्स ने Valentine’s Day के दिन अपने पार्टनर से रचाई थी शादी, एक ने 25 साल बाद आज ही के दिन करवाया रजिस्टर …

14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) के खास मौके पर लवर्स अपने पार्टनर्स को स्पेशल फील करने के लिए काफी कुछ करते हैं. ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं हैं. बॉलीवुड में कई ऐसे कपल्स हैं, जो आज के दिन अपने पार्टनर्स के साथ शादी कर चुके हैं. यहां हम आपको बताते हैं कि ऐसे कौन-कौन से स्टार्स हैं, जो वैलेंटाइन डे के दिन अपने प्यार के शादी कर चुके हैं.

राम कपूर-गौतमी गाडगिल

टीवी एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) ने एक्ट्रेस गौतमी गाडगिल (Gautami Kapoor) से 14 फरवरी 2003 को शादी की थी. इस कपल की पहली मीटिंग टीवी शो ‘घर-एक मंदिर’ के सेट पर हुई थी, जहां से इनका प्यार परवान चढ़ा था. कुछ वक्त तक डेट करने के बाद कपल ने एक-दूजे से सात-फेरे ले लिए थे.

संजय दत्त-रिया पिल्लई

बॉलीवुड के ‘खलनायक’ एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने भी अपनी गर्लफ्रेंड रिया पिल्लई (Rhea Pillai) से साल 1998 में वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) के दिन ही मंदिर में शादी रचाई थी. यह संजय की दूसरी शादी थी, जो कुछ समय बाद ही टूट गई थी. संजय ने पहली शादी ऋचा शर्मा और तीसरी शादी मान्यता दत्त से की है.

अरशद वारसी-मारिया गोरेट्टी

संजय दत्त (Sanjay Dutt) के साथ फिल्म मुन्ना भैया में सर्किट के रोल से फेमस होने वाले एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने भी अपनी गर्लफ्रेंड मारिया गोरेट्टी (Maria Goretti) से साल 1999 में वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) के दिन ही शादी की थी. उसके बाद कपल ने 25 साल बाद साल 2024 में वैलेंटाइन वीक में ही अपनी शादी को रजिस्टर भी करवाया था.

रुसलान मुमताज-निराली

‘मेरा पहला-पहला प्यार’ फेम एक्टर रुस्लान मुमताज (Ruslaan Mumtaz) ने 14 फरवरी 2014 के दिन ही निराली मेहता (Nirali Mehta) से कोर्ट मैरिज की थी. हालांकि इस कपल ने बाज में 2 मार्च, 2014 को गुजराती रीति रिवाजों से सात-फेरे लिए थे.

मंदिरा बेदी-राज कौशल

टीवी एंकर, होस्ट और एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) की मैरिज एनिवर्सी भी 14 फरवरी के दिन ही होती है. एक्ट्रेस ने अपने दिवंगत पति राज कौशल से 14 फरवरी 1999 को शादी की थी, दोनों 22 साल तक साथ रहे. मगर फिर अचानक राज का हो गया, हालांकि मंदिरा अपने दोनों बच्चों के साथ अपनी जिंदगी बिता रही हैं.

Leave Your Comment

Click to reload image