मनोरंजन

Harshvardhan Rane के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, फिर से इंटेंस लव स्टोरी में आएंगे नजर …

फिल्म सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) की री-रिलीज के बाद हर जगह एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और मावरा हुसैन (Mawra Hocane) छाए हुए हैं. वहीं, अब हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) के हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगा है. हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म का ऐलान कर फैंस को खुश कर दिया है.

हर्षवर्धन राणे ने अनाउंस की अगली फिल्म

सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) की बॉक्स ऑफिस सक्सेस के बाद हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) ने अपनी नई फिल्म का अनाउंसमेंट इंस्टाग्राम पर किया है. हर्षवर्धन अब एक बार फिर इंटेंस लव स्टोरी में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम ‘दीवानियत’ है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म की छोटी-सी झलक भी दिखाई है, जिसमें साफ है कि सनम तेरी कसम के बाद हर्षवर्धन एक म्यूजिकल लव स्टोरी में नजर आने वाले हैं.

‘दीवानियत’ का टीजर

हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की अगली फिल्म ‘दीवानियत’ के ऐलान के साथ इसका टीजर भी आ गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है. टीजर में एक लाल गुलाब को किसी शख्स ने पकड़ा हुआ है, जिससे खून बहता दिख रहा है, उसके बाद आवाज आती है, तेरे लिए मेरा प्यार तेरा भी मोहताज नहीं. यह मरते दम तक रहेगा सिर्फ आज नहीं. तू दिल तोड़ भी देगी, तो हर टूटा टुकड़ा तेरे लिए धड़केगा. यह इश्क सिर्फ चिंगारी नहीं ये आग बनकर भड़केगा. तुझसे मोहब्बत करना ऐ सनम मेरी जरूरत है… ये तेरे इस बदनसीब दीवाने की दीवानियत है.

कब रिलीज होगी ‘दीवानियत’

बता दें कि हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की अगली फिल्म ‘दीवानियत’ का डायरेक्शन मिलाप मिलन जावेरी कर रहे हैं और इसके निर्माता अमूल मोहन और अंशुल मोहन हैं. इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने यानी मार्च 2025 से शुरू होगी. इस फिल्म के लिए फैंस को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. क्योंकि यह फिल्म साल 2025 में ही सिनेमाघर में दस्तक देगी.

Leave Your Comment

Click to reload image