Karanveer Mehra और Chum Darang कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट!
नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस के हर सीजन में कंटेस्टेंट्स के आपस में दिल मिलते हैं। इनमें से कुछ के रिश्ते शो से बाहर आने के बाद भी बने रहते हैं, तो कुछ का ब्रेकअप भी हो जाता है। इन दिनों बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) और चुम दरांग की चर्चा काफी चल रही है। वेलेंटाइन डे के दिन एक्टर करणवीर ने कुछ ऐसा कर दिया कि फैंस को भरोसा हो गया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
बधाई दो की एक्ट्रेस चुम दरांग (Chum Darang) ने वेलेंटाइन डे के सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियो शेयर कीं। जिनमें वह करण के साथ रोमांटिक पल बिताते हुए नजर आईं। एक्ट्रेस की पोस्ट में सबसे ज्यादा ध्यान एक वीडियो ने खींचा, जिसमें करण ने खास अंदाज में चुम के सामने अपने दिल की बात बोल दी।
चुम के सामने करण ने कही दिल की बात
करणवीर मेहरा ने आखिरकार चुम दरांग के लिए अपने प्यार को स्वीकार लिया है। वीडियो में एक्टर को कहते हुए सुना गया कि 'रोजेज आर रेड, वायलेट्स आर ब्लू, मुझे किसी की परवाह नहीं क्योंकि आई लव यू।' इतना सुनने के बाद चुम थोड़ी शरमा जाती हैं और उन्होंने बिग बॉस 18 के विनर को थम्स अप देते हुए कहा, 'याय।'
फैंस ने लुटाया चुम-करण पर प्यार
चुम की लेटेस्ट पोस्ट पर उनके फैंस भी प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों ने प्यार की बहुत ऊंची मिसाल कायम की है। कोई नकारात्मकता नहीं, बस एक-दूसरे पर भरोसा। दोनों को फ्यूचर के लिए शुभकामनाएं।' वहीं, एक दूसरे फैन ने शायरी के जरिए कहा, रोजेज आर रेड, वायलेट्स आर ब्लू, आप जैसा कपल है बहुत ही क्यूट।' इसके अलावा, ज्यादातर यूजर्स का कहना है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
बता दें कि दोनों इन दिनों अक्सर साथ नजर आते हैं। हाल ही में करण ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बैठकर चुम की फिल्म देख रहे थे। इन तमाम चीजों को देखते हुए लग रहा है कि अब दोनों ने ही अपने प्यार के रिश्ते को मंजूरी दे दी है।
बिग बॉस 18 में दिखी थी दोनों की गहरी दोस्ती
बिग बॉस लवर्स जानते हैं कि सीजन 18 में करणवीर मेहरा और चुम दरांग की गहरी दोस्ती देखने को मिली थी। दोनों के बीच रोमांटिक रिलेशन की चर्चा भी अक्सर लोगों का ध्यान आकर्षित करती थी। शो के होस्ट सलमान खान ने भी वीकेंड का वार में चुम से पूछा था तो उन्होंने कहा था कि वह करण को पसंद जरूर करती हैं। इसके बाद ज्यादातार इंटरव्यू में करण ने यह कहा कि फैसला अब चुम के ऊपर है। वहीं, चुम ने इस तरह के ज्यादातर सवालों को हमेशा ही मुस्कुराते हुए टाला है।