मनोरंजन

वीकेंड पर Ajith Kumar पार कर पाएंगे 150 करोड़ का आंकड़ा? पढ़ें 9वें दिन की रिपोर्ट

नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की मच अवेटेड एक्शन-थ्रिलर ‘विदामुयार्ची’ 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को ऑडियंस का जबरदस्त प्यार मिला था है। पहले दिन 48.45 करोड़ की ओपनिंग के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना मौजूदगी दर्ज कराई थी।

फिल्म ने हर बीतते दिन के साथ अपनी कमाई के आंकड़े में उछाल लाने की कोशिश की थी जिसमें वो सफल भी हुई थी। अब ये लगभग इसे रिलीज हुए 10 दिन का समय होने जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कमाई के आंकड़े फिल्म को हिट बताते हैं या फ्लॉप।

9वें दिन में दुनियाभर से बटोरे इतने करोड़

अजित कुमार ने दो साल बाद ‘विदामुयार्ची’ से बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही चर्चे में थी और अब रिलीज के बाद जमकर तारीफें बटोर रही है। 9वें दिन आते आते मूवी की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है।  Bollymoviereviwez के अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 9वें दिन 2.75 करोड़ कमाए हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि वैलेंटाइन वीक की असर कमाई पर नहीं पड़ा है। अब देखना है कि आने वाले दिनों कलेक्शन ग्राफ में उछाल आता है कि नहीं।

अब तक कुल इतना हो चुका कलेक्शन

वहीं फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो ‘विदामुयार्ची’ ने टोटल 136 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसमें 70.45 करोड़ की कमाई का हिस्सा तमिलनाडु से आया है। इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर नागा चैतन्य और साई पल्लवी की थंडेल से देखने को मिल रहा है।

थंडेल ने भी ओपनिंग डे पर 10 करोड़ के साथ शानदार ओपन किया था। आने वाले दिनों में देखना होगा कि दोनों में किस फिल्म का कलेक्शन सबसे ज्यादा होता है दूसरे को पछाड़ कौन-सी मूवी आगे निकलती है। अजित कुमार की फिल्म से लोग 150 करोड़ के आंकड़े को पार करने की उम्मीद कर रहे हैं।

विदामुर्याची के बारे में...

अजीत कुमार की तमिल एक्शन ड्रामा हॉलीवुड की फिल्म 'ब्रेकडाउन' का रीमेक है।मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म का निर्देशन पहले साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा के पति विग्नेश शिविन करने वाले थे, लेकिन बाद में मूवी मगिज थिरुमेनी के कोटे में चली गई। फिल्म लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले सुबास्करन अल्लिराजाह द्वारा निर्मित है।

फिल्म में अजित के अलावा त्रिशा कृष्णन, अर्जुन सरजा, रेजिना कैसेंड्रा और आरव भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। विदामुयारची की कहानी एक आदमी और उसकी पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है। उसकी पत्नी को अजरबैजान का एक खतरनाक समूह किडनैप कर लेता है। अजित का किरदार अपनी जान जोखिम में डालकर एक जर्नी पर निकलता है।

Leave Your Comment

Click to reload image