मनोरंजन

'सूरज टॉप पर होता है तो लोगों की जलती है', Samay Raina को टारगेट करने वालों को Munawar Faruqui की चुनौती?

नई दिल्ली। स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में बने हुए हैं। समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के साथ अपूर्वा मखीजा को लेकर लगातार अपडेट्स सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर लोगों की तरफ से अलग अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

वहीं कुछ कॉमेडियन इस वक्त समय को अपना फुल सपोर्ट कर रहे हैं वहीं कुछ लोगों के शोज कैंसिल होने की खबरें भी सामने आ रही है। ऐसे ही एक स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं मुनव्वर फारूकी जिन्होंने अपने शो में समय का नाम लिए बिना उन्हें अपनी सपोर्ट दिखाया है।

समय के लिए क्या बोले मुनव्वर फारूकी

वायरल हो रहे इस वीडियो में Munawar Faruqui कहते हैं, 'सूरज सुबह सुबह कितना अच्छा लगता है दोस्तों, अर्ली मॉर्निंग सन, सनसेट कितना अच्छा लगता है, क्योंकि सूरज वो दोनों हालों में ना थोड़ा नीचे होता है, 12 बजे पर सूरज जब एकदम टॉप पर चढ़ता है ना, किसी को अच्छा नहीं लगता है। डूबता हुआ सूरज अच्छा लगता है या शुरू होने वाला अच्छा लगता है। लेकिन सूरज जब एकदम टॉप पर पहुंच जाता है। एकदम शिद्दत पर, तब सबको जलन होने लगती है। सबको गर्मी लगती है।'

मुनव्वर ने कैप्शन में लिखा, 'चढ़ता सूरज।' इस पोस्ट पर लोग भर-भरकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'भाई अपने भाई को इशारों में सपोर्ट कर रहा है।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'वो समय के बारे में बात कर रहा है।'

मुनव्वर ने पहले भी किया था दोस्त को सपोर्ट

ये पहली बार नहीं जब मुनव्वर ने बिना नाम लिए समय रैना के लिए अपना सपोर्ट दिखाया हो। कुछ दिन पहले भी मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर समय रैना के लिए अपना सपोर्ट दिखाया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा था, 'समय (किसिंग इमोजी के साथ) आर्ट जो है, वो स्प्रिंग की है। जितना दबाओगे उतना ऊपर उठेगा। मेरा जी इतना मजबूत बनकर सामने आएगा कि आप देखेंगे।' वहीं इस बीच खबर आ रही है कि मुंबई पुलिस ने समय रैना की वीडियो कॉल के जरिए बयान दर्ज कराने की अपील को खारिज कर दिया है।

इंडियाज गॉट लेटेंट से शुरू हुआ विवाद

ये सारा विवाद इंडियाज गॉट लेटेंट से शुरू हुआ था जब समय रैना के शो में मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा संग कई फेमस लोग शामिल हुए थे। कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस के दौरान इन लोगों ने कुछ विवादित बात कहीं जिसके बाद ये शो सुर्खियों में आ गया और बात पुलिस केस तक पहुंच गई।

इसके अलावा न्यूज 24 की खबर से मिली जानकारी के अनुसार, समय के वकील का कहना है कि उनके मुवक्किल अमेरिका में हैं। हालांकि, पुलिस ने समय के वकील के अनुरोध पर बयान दर्ज करने के लिए उन्हें 10 मार्च तक का टाइम दे दिया है।

Leave Your Comment

Click to reload image