सिर्फ 3 मिनट के गाने के लिए Urvashi Rautela ने ली मोटी रकम? फीस जानकर उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली। साउथ एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण की मूवी डाकू महाराज 12 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बड़े पर्दे पर दस्तक देते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस हिलाने का काम किया। इसमें उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) और बॉबी देओल ने भी लीड रोल की भूमिका निभाई। कमाई के मोर्चे पर सफल साबित होने के बाद मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया। इस बीच चर्चा में मूवी के सॉन्ग के लिए उर्वशी की फीस आ गई है।
डाकू महाराज फिल्म (Daaku Maharaj) में उर्वशी रौतेला के सॉन्ग की सबसे ज्यादा चर्चा हुई है। इसके दबिड़ी-दीबिड़ी गाने ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर यह गाना छाया हुआ था, लेकिन इसके लिए एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। दरअसल, इस सॉन्ग के डांस स्टेप्स काफी बोल्ड थे, जिसे देखने के बाद लोगों ने नाराजगी जाहिर की थी।
फिल्म के एक गाने के लिए उर्वशी ने कितनी फीस ली?
ओटीटी पर दस्तक देने के बाद भी डाकू महाराज फिल्म चर्चा में बनी हुई है। फैंस नेटफ्लिक्स पर भी मूवी को भरपूर प्यार दे रहे हैं। उर्वशी रौतेला के बारे में बता दें कि उनके बॉलीवुड फिल्मों के सॉन्ग भी लोगों का दिल जीतने का काम करते हैं। शायद उनकी लेटेस्ट फिल्म के गानों ने भी उनके इस रिकॉर्ड को बनाए रखने का काम किया है।
आमतौर पर चर्चा में किसी मूवी की फीस आती है, लेकिन डाकू महाराज के गानों की फीस भी आपको हैरान कर सकती है। ET Now की एक हालिया रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि उर्वशी ने मूवी के सॉन्ग के लिए कितनी रकम ली है। सॉन्ग में अपनी परफॉर्मेंस के लिए एक्ट्रेस ने 3 करोड़ रुपये लिए हैं।
प्रति मिनट के लिए कितना चार्ज करती हैं उर्वशी?
उर्वशी रौतेला की फीस को लेकर न्यूज 18 की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वह अपनी परफॉर्मेंस के लिए प्रति मिनट 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। बॉक्स ऑफिस पर भले ही एक्ट्रेस की कुछ फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हो, लेकिन उनके सॉन्ग को दर्शकों का प्यार जरूर मिलता है।
एक्ट्रेस होने के साथ ही, उर्वशी बतौर इंफ्लुएंसर भी मोटी कमाई करती हैं। रिपोर्ट की मानें तो उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 236 करोड़ है। सोशल मीडिया पर उन्हें 73 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
डाकू महाराज फिल्म की कहानी
इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में बनी फिल्म डाकू महाराज में नंदमुरी बालकृष्ण ने अहम भूमिका निभाई है। वह एक अधिकारी के रोल में नजर आते हैं। मूवी की कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट आता है, जब वह और उनकी पत्नी अन्याय के खिलाफ खड़े हो जाते हैं। इसके बाद वह डाकू महाराज नाम से कुख्यात एक निडर बागी बन जाते हैं, जो लोगों को न्याय दिलाने की कोशिश करते हैं।