मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 15: खतरों से खेलने आ रही टीवी की चुलबुली एक्ट्रेस, बिग बॉस 18 की इस हसीना का नाम भी कन्फर्म?

नई दिल्ली। खतरों के खिलाड़ी एक ऐसा शो है, जहां मशहूर टीवी पर्सनैलिटीज ग्लैमर का चोला छोड़ खतरों से खेलते हुए नजर आते हैं। कभी सांप-शेर के बीच स्टंट करना होता है तो कभी पानी-आग या आसमान से छलांग लगाकर अपने साहस को दिखाना होता है। ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े सितारों को स्टंट करते हुए देखना फैंस के लिए काफी दिलचस्प होता है। ऐसे में यह काफी पसंद किया जाता है।

रोहित शेट्टी का स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी के 14 सफल सीजन के बाद जल्द ही 15वां सीजन (Khatron Ke Khiladi 15) आने वाला है। शो के शुरू होने से पहले ही कंटेस्टेंट्स के नाम की चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है। इस बार बी-टाउन और टीवी की दिग्गज हसीनाएं भी खतरों से खेलती नजर आएंगी। हाल ही में, दो और हीरोइनों का नाम सामने आया है जिनमें से एक बॉलीवुड में भी जलवा बिखेर चुकी हैं।

टीवी की हसीना बनेगी खतरों का हिस्सा

खतरों के खिलाड़ी 15 में हिस्सा बनने वाले जिन दो नए कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ रहा है, इनमें से एक का नाता टीवी इंडस्ट्री से जुड़ा है। यह अभिनेत्री हैं इस प्यार को क्या नाम दूं से मशहूर हुईं सनाया ईरानी (Sanaya Irani) की है जो लंबे समय से छोटे पर्दे पर राज कर रही हैं। बिग बॉस ताजा खबर इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक, सनाया ईरानी को खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए अप्रोच किया गया है। अगर वह हां बोलती हैं तो 8 साल बाद टीवी पर वापसी करेंगी।

बिग बॉस की फाइनलिस्ट खेलेंगी खतरों से?

रोहित शेट्टी के शो के लिए जिस दूसरे कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है, वो सलमान खान के शो बिग बॉस 18 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं चुम दरांग (Chum Darang) की। बिग बॉस 18 की टॉप 5 में रहीं चुम दरांग को KKK 15 के लिए अप्रोच किया गया है। गंगूबाई काठियावाड़ी और बधाई दो जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी चुम बिग बॉस 18 की पॉपुलर कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।

14वां सीजन चुम दरांग के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) ने जीता था। ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि इस सीजन में वह जाती हैं या नहीं। खैर, अभी तक मेकर्स या फिर दोनों स्टार्स की तरफ से शो का हिस्सा बनने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, ऐसे में दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है।

इन कंटेस्टेंट्स को भी किया गया अप्रोच

क्रुशाल आहूजा

दिग्विजय राठी

अविनाश मिश्रा

ईशा सिंह

भाविका शर्मा

गुल्की जोशी

सिद्धार्थ निगम

एल्विश यादव

Leave Your Comment

Click to reload image