मनोरंजन

'तो दुल्हन मेरी...' लंगड़ी डांस के लिए ट्रोल होने पर Veer Pahariya ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'इंगेजमेंट बढ़ गई'

नई दिल्ली। सिनेमा जगत में स्काई फोर्स से डेब्यू करने वाले वीर पहाड़िया को अपनी पहली ही फिल्म से काफी पॉपुलैरिटी मिली है। सबसे ज्यादा पॉपुलर उनका डांस स्टेप रहा, जिसके चलते वह काफी ट्रोल भी हुए। फिल्म में लंगड़ी डांस स्टेप करने के लिए मिली ट्रोलिंग पर पहली बार वीर पहाड़िया ने चुप्पी तोड़ी है।

बिजनेसमैन संजय पहाड़िया के बेटे वीर पहाड़िया, जाह्नवी कपूर के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई हैं। अक्षय कुमार स्टारर स्काई फोर्स से उन्होंने अपना अभिनय करियर शुरू किया है। हालांकि, लंगड़ी स्टेप के लिए उनका खूब मजाक उड़ा और मीम्स बने। हालांकि, वीर पर इसका गलत असर नहीं पड़ा। उल्टा उन्हें फायदा मिला है।

वायरल डांस स्टेप से मिला फायदा?

वीर पहाड़िया ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि सोशल मीडिया पर मिली ट्रोलिंग ने उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि उन्हें इसे बहत एन्जॉय किया है। इससे उनकी इंगेजमेंट बढ़ी है। हाउटरफ्लाई के साथ बातचीत में वीर पहाड़िया ने कहा, "मेरी इतनी इंगेजमेंट बढ़ी गई है। उसके बाद मेरे इतने एवेन्यू खुल गए हैं। मैं दो शादी में परफॉर्म करके आ चुका हूं। दुल्हन के साथ मैंने वो लंगडी वाली स्टेप की है।"

ट्रोलिंग पर क्या बोले वीर पहाड़िया?

वीर पहाड़िया ने उन्होंने दूल्हे से मजाक में कहा था, "यह मेरा पांचवां राउंड है। अगर मैंने दो बार और किया तो दुल्हन मेरी होगी।" यही नहीं, वह चाहते हैं कि लोग उन्हें और ट्रोल करें। बकौल अभिनेता, "जो होता है अच्छे के लिए होता है। जो ट्रोल करने वाले हैं उनको मैं प्लीज विश करूंगा कि और ट्रोल करो।"

परिवार के लिए भी हो चुके हैं ट्रोल

वीर पहाड़िया को स्काई फोर्स में अपनी परफॉर्मेंस और बैकग्राउंड के लिए भी ट्रोल किया गया था। वह एक बड़े बिजनेसमैन के बेटे हैं और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। उन्होंने फैमिली को लेकर हुई ट्रोलिंग पर एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, "मैं क्या कर सकता हूं? मेरा सौभाग्य है कि मैंने ऐसे परिवार में जन्म लिया है। मेरा सपना हमेशा यही रहा है कि मुझे कलाकार बनना है। तो अब उन्हें खुश करने के लिए क्या करूं? अपने आप को मार दूं और फिर से जन्म लूं?"

Leave Your Comment

Click to reload image