Alia Bhatt की इस ननद की ब्यूटी के आगे फेल हैं बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस, 50 की उम्र में भी दिखती हैं बेहद हॉट
नई दिल्ली। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) फिल्म इंडस्ट्री का फेवरेट कपल में से एक माने जाते हैं। फिल्मी परिवार से नाता रखने वाले दोनों सुपरस्टार अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कभी अपने प्रोफेशनल करियर को लेकर तो कभी फैमिली की वजह से। आज हम आलिया की एक ऐसी ननद के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रणबीर की चचेरी बहन लगती हैं।
लेकिन वह खूबसूरती के मामले में अपनी भाभी से भी दो कदम आगे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं 50 की उम्र में उनकी हॉटनेस का जलवा बरकरार है, आइए जानते हैं कि वो कौन हैं।
कौन हैं आलिया भट्ट की खूबसूरत ननद
साल 2022 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी रचाई थी। इसके साथ ही हिंदी सिनेमा की दो बड़ी फिल्मी बैकग्राउंड वाली फैमिली आपस में संबंधी बने। इस दौरान इनके परिवार में कई ऐसे सदस्य मौजूद हैं, जो सिनेमा जगत में खास मुकाम हासिल कर चुके हैं।
उनमें से एक रणबीर की एक चचेरी बहन भी हैं, जो बेहद ब्यूटीफुल हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि वो करीना कपूर हैं तो आप गलत हैं।
आप हिंट देते हुए बता दें कि वह 90 के दशक की दिग्गज अभिनेत्री रही हैं और बाद में वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर भी हो गई थीं। चलिए अब आपका सस्पेंस खत्म करते हुए राज खोल देते हैं। दरअसल आलिया भट्ट की वो ननद कोई और नहीं बल्कि करीना की बड़ी बहन करिश्मा कपूर हैं।
जी हां, करिश्मा रणबीर के ताऊ और फिल्म कलाकार रणधीर कपूर की बेटी हैं। 50 की उम्र में भी वह हद से ज्यादा बोल्ड और खूबसूरत दिखती हैं। इसका अंदाजा आप एक्ट्रेस की इन हॉट लुक वाली तस्वीरों के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।
अपने करियर के दौरान भी करिश्मा अपनी सादगी और झील से आंखों के दम पर फैंस का दिल आसानी से जीत लेती थीं। इतना ही नहीं यही सिलसिला आज भी कायम है।
एक बेटी की मां हैं करिश्मा
मालूम हो कि करिश्मा कपूर ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी रचाई थी। हालांकि 13 साल के बाद 2016 में इन दोनों का तलाक हो गया। करिश्मा की एक बेटी भी है, जिसका नाम समायरा कपूर है। सिंगल मदर के तौर पर बेटी की परवरिश कर रही हैं।