रोचक तथ्य

आज का राशिफल : आज शुक्रवार को शुक्र सूर्य बना रहे हैं शुक्रादित्य योग

9 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कर्क और धनु समेत कई राशियों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। दरअसल चंद्रमा आज कन्या राशि में दिन रात संचार करेंगे। चंद्रमा इस गोचर में आज सूर्य, बुध, शुक्र से दशम भाव में रहेंगे जबकि आज चंद्रमा से गुरु दसवें भाव में रहेंगे जिससे आज अमला योग बनेगा। साथ ही आज धनु राशि में सूर्य और शुक्र की युति होने से शुक्रादित्य योग का संयोग बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए अपना आज का राशिफल।

मेष राशि,:- मेष राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन शुक्र और मंगल की युति से उत्साहवर्धक रहेगा। आप दिन के पहले भाग से ही आज उत्साह और जोश से भरपूर बने रहेंगे और आपको आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने का योग बना रहेगा। विपरीत लिंगी साथी सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखेंगे जिससे आपको उनसे अपेक्षित सहयोग मिल पाएगा।

वृषभ राशि:- वृषभ राशि के जातको के लिए आज शुक्रवार का दिन शुभ रहेगा। राशि स्वामी शुक्र आज अष्टम भाव में गोचर करते हुए आपको अचानक लाभ दिलाने की व्यवस्था कर रहे हैं। आपको आज पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा। नौकरी में आपके विरोधी आपको आज नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हें लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि और व्यवहार कुशलता से स्थिति से अपने पक्ष में बनाए रख पाएंगे। 

मिथुन राशि:- मिथुन राशि के जातक आज सुख और आनंद प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज किसी मित्र अथवा सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। साथ ही आज आपको अपने भाई बहनों की मदद भी करनी पड़ सकती है। नौकरी में आज आज का दिन आपका सामान्य रूप से बेहतर होगा। आपको आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। 

कर्क राशि:- कर्क राशि के लिए आज शनिवार का दिन कुल मिलाकर अच्छा है। आपकी रुचि आज धर्म कर्म में रहेगी। आप आज सामाजिक कार्यों में भी भाग लेंगे। नौकरी मे आपका प्रभाव बना रहेगा। कुछ ऐसे निर्णय आप ले सकते हैं जिनसे आपको भविष्य में भी बड़ा लाभ मिलने का संयोग बनैगा। आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी, बिजनेस में आपको आज लाभ मिलेगा।

सिंह राशि:- आज का दिन सिंह राशि के जातको के लिए अच्छा रहेगा। आपको आज करियर में ग्रोथ का मौका मिलेगा। आप अपनी चतुराई और कूटनीति से आज लाभ प्राप्त कर पाएंगे। तकनीकी ज्ञान का भी आपको आज फायदा मिलेगा। आप आज वाहन सुख भी प्राप्त कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के काम में आपको आज भाग्य सफलता प्रदान कर सकता है।

कन्या राशि:- कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपका मनोबल और आत्मविश्वास आज बढेगा। आपको नौकरी में अनुकूल स्थिति मिलेगी और आपका काम आज तेजी से आगे बढेगा। आप को आज किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको आज लाभ मिलेगा लेकिन आपके शौक भी आज बढ़ेंगे ऐसे आप आज धन भी खर्च करेंगे। 

तुला राशि:- तुला राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन भगवान का शुक्रगुजार होने का है क्योकि आपको आज भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा और राशि स्वामी शुक्र आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करते हुए आपको अप्रत्याशित लाभ प्रदान करेंगे। आपको आज भाइयों से लाभ और सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपके खुशियां बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि के जातक आज अपने कामकाज में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और मान सम्मान पांएगे। सहकर्मियों और सहयोगियों का व्यवहार आज सकारात्मक रहेगा। आप आज नौकरी में प्रोत्साहन प्राप्त करेंगे और पूर्व में किए किसी काम के लिए आपको आज सम्मान भी मिल सकता है। सरकारी काम में आपको आज भाग्य लाभ दिलाएगा। फैमिली बिजनेस में आप बड़े भाई से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। जिन जातको के काम का संबंध विदेश से है उनके लिए आज भाग्य लाभ का संयोग बना रहा है।

धनु राशि:- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा है लेकिन अतिउत्साह में आकर आपको कोई भी कदम उठाने से बचना चाहिए नहीं तो मानसिक तनाव और कष्ट हो सकता है। वैसे आज आपका दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ सुखद और रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से आपको आज अपेक्षित सहयोग भी प्राप्त होगा। नौकरी में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा लेकिन अधिकारी वर्ग से आपको आज सपोर्ट भी मिलेगा।

मकर राशि:- मकर राशि के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा कहा जा सकता है। आज आपकी राशि से भाग्य भाव में चंद्रमा का गोचर हो रहा है जो आपको अपनी योजनाओं में कामयाब बनाएगा। जो जातक उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं उनको कामयाबी मिलेगी। नौकरी में आपको आज अनुभवी व्यक्ति से सहयोग मिलेगा,जिससे आपका अटका हुआ काम बन जाएगा। सेल्स मार्केटिंग के काम से जुड़े जातक अपनी वाणी और चतुराई से लाभदायक डील प्राप्त कर पाएंगे।

कुंभ राशि:- आज का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज जोखिम भरा फैसला लेने से बचना होगा। आर्थिक मामलों में आज संभलकर चलें। लुभावने डील के चक्कर में धन का नुकसान हो सकता है। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज तकनीकी काम में भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। विदेशी क्षेत्र से भी आज लाभ का संयोग बनता हुआ दिख रहा है। बैंक से संबंधित कोई कोई काम है तो इसमें आपको सफलता मिल सकती है। लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से आपको आज सतर्क रहने की जरूरत है। आपको आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना चाहिए इनका सपोर्ट आपको सकारात्मक बल प्रदान करेगा। भाइयों के साथ आज आपको वाद विवाद से बचना होगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। 

मीन राशि:- आज शुक्रवार का दिन मीन राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। आपको आज किसी शुभ काम मे भाग लेने का मौका मिलेगा और आपको पुण्य लाभ भी मिलेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में भाग्य से अधिक परिश्रम और अनुभव का लाभ ले पाएंगे। मित्रों के साथ आपको तालमेल बनाए रखना चाहिए इनसे आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image