आज का राशिफल: आज इन चार राशि वालों को होगा मनचाहा लाभ
मेष राशि
आज सावधानी से आगे बढ़ें। चोट-चपेट और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से बचें। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में संतोष कम मिल सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। मां काली का स्मरण करें।
वृषभ राशि
आज प्रगति के अच्छे अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी, करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि
परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। विरोधी भी सहयोग कर सकते हैं। बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है, जबकि प्रेम, संतान और व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। गणेश जी का स्मरण करें।
कर्क राशि
आज सकारात्मक बदलाव महसूस होगा। काम और व्यापार में मेहनत का लाभ मिलेगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामले सुधरेंगे। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट संभालकर चलें। हरी वस्तु का दान करें।
सिंह राशि
कमाई के नए अवसर मिलेंगे और धन आगमन के योग हैं। हालांकि पैसे खर्च करने या उधार देने से बचें। निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है। बचत पर ध्यान दें और हरी वस्तु का दान करें।
कन्या राशि
आज उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में लाभ और नए काम या विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। शनिदेव का स्मरण करें।
तुला राशि
खर्चों की अधिकता परेशान कर सकती है। सिरदर्द या आंखों से जुड़ी परेशानी संभव है। जीवनसाथी के साथ मतभेद से बचें। नौकरी अच्छी रहेगी, लेकिन बेवजह की चिंता से दूर रहें।
वृश्चिक राशि
आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। सरकारी काम में प्रगति और यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।
धनु राशि
कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा और व्यापार मजबूत रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। हरी वस्तु का दान करें।
मकर राशि
भाग्य का साथ मिलेगा और विरोधियों का रवैया नरम पड़ सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छे रहेंगे। रिश्तों में छोटी अनबन को बढ़ाने से बचें। मां काली का स्मरण करें।
कुंभ राशि
आज सावधानी से काम करें और बड़े जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम और संतान से जुड़े मामले अच्छे रहेंगे और व्यापार सामान्य से बेहतर रह सकता है। गणेश जी का स्मरण करें।
मीन राशि
आज प्रेम और खुशियों से भरा दिन रहेगा। रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। नौकरी और स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। लंबे समय से चली आ रही चिंता से राहत मिल सकती है।