आज का राशिफल : शनिवार को शनिदेव किस राशि पर बरसाएंगे कृपा...
मेष- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिस कारण आपको मेहनत अधिक करनी होगी। आपको अत्यधिक थकान का अनुभव होगा। आप अपने आवश्यक काम को प्राथमिकता दें, तभी वह पूरे हो सकेंगे। यदि आपको कोई धन संबंधित मामला आपको परेशान कर रहा था, तो आप उसे सुलझाने की पूरी कोशिश करेंगे।
वृषभ- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था तो उसके परिणाम आने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप परिवार में किसी छोटे-मोटे जश्न का आयोजन कर सकते हैं।
मिथुन- आज का दिन आपके लिए कुछ नई उलझनें लेकर आएगा। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप उनके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आप अपने व्यवसायिक तनाव को आसानी से दूर कर सकेंगे। परिवार के लोग आपकी दी गई सलाह पर अमल करेंगे,जिसे देखकर आपको खुशी होगी।
कर्क- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कुछ समय अपनी संतान को भी देना होगा ताकि उनके मन में कोई बात ना रहे। कुछ नए लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। पारिवारिक जीवन में चल रहे संघर्षों को लेकर आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज दिन कठिनाइयों भरा रहेगा।
सिंह- आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही काम में लगाएं। आपको अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखना होगा। यदि आपने किसी प्रॉपर्टी की डील को फाइनल करने का विचार किया है तो वह आज फाइनल हो सकती है। आपके पिताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, इसलिए आपको उसमें ढील देने से बचना होगा। आप दूसरों के साथ-साथ अपनी सेहत पर भी ध्यान दें।
कन्या- आज नए संपर्कों से आपको लाभ मिलने की संभावना है। काम में आ रही समस्याएं भी दूर होंगी। किसी काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढऩा अच्छा रहेगा। आपके पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट होने के कारण आपको उन्हें डॉक्टर को दिखाएं
तुला- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी मेहनत नजऱ आएगी। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है,नहीं तो बाद में पछतावा हो सकता है।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए अपनी सोच समझ से कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी दूसरे पर निर्भर ना रहें। आपके आस पड़ोस में किसी से लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में शांत रहे। परिवार में लोग आपका पूरा सहयोग करेंगे।
धनु- आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके जीवनसाथी की सलाह आपके पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
मकर- आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अपनी मेहनत से आप एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। जिस कारण आपकी कुछ योजनाओं से आपको समस्या तो होगी, लेकिन बाद में आपको उससे अच्छा धन मिलने की संभावना है।
कुंभ- आज आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं । आपके परिवार का कोई सदस्य विवाह योग्य है जिसके विवाह की बात पक्की हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों कि सलाह न मानकर बड़ी गलती कर सकते हैं। आपको अपने खान-पान में संतुलित भोजन लेना होगा।
मीन- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। सेहत में कुछ गिरावट रहने के कारण आप अपने कामों को कल पर टाल सकते हैं। आपको अत्यधिक गर्मी में बाहर जाने के कारण समस्या हो सकती है। आप अपनी डाइट मे तरल पदार्थों को प्राथमिकता दें। जीवनसाथी आपकी कोई मनपसंद चीज आपके लिए लेकर आ सकते हैं। सरकारी नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को मेहनत तो करनी चाहिए, लेकिन इसके साथ-साथ दूसरे काम पर भी ध्यान देना चाहिए।