मध्य प्रदेश

सांस के रोगियों के लिए अलर्ट, दीपावली पर धूल और धुएं से बचने के लिए रखें ये सावधानियां

 इंदौर। दीपावली आने को है। हर घर में साफ-सफाई जारी है, पुरानी धूल झाड़ी जा रही है। शहर की सड़कें बेहाल हैं, धूल के गुबार उठते दिखते हैं। वाहनों का दमघोंटू धुआं, गांवों में जलती पराली और दीपावली के आसपास होने वाला पटाखों का धुआं, प्रदूषण में और बढ़ोतरी करेगा।

पटाखों के बारूद का जहरीला धुआं हवा को वैसे ही बदतर कर देता है। घर और बाहर दोनों जगह का प्रदूषण सांस के रोगियों के लिए परेशानी भरा होता है। ऐसे रोगियों को इन दिनों अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता होती है। यह कहना है कि छाती व एलर्जी रोग विशेषज्ञ डॉ. तनय जोशी का।

डॉ. जोशी नईदुनिया के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में पाठकों को बदलते मौसम और धूल, धुएं, पटाखों से होने वाले प्रदूषण से संबंधित सवालों के जवाब दे रहे थे। डॉ. जोशी ने बताया कि बदलते मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ दीपावली की साफ-सफाई के दौरान विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। खासतौर पर उन लोगों को जिन्हें धुएं और धूल से एलर्जी है।

Leave Your Comment

Click to reload image