दिवाली से पहले इंदौर में बड़ी कार्रवाई: पटाखा दुकानों की जांच करने जमीन पर उतरे SDM, ACP और नायब तहसीलदार, इन्हें थमाया नोटिस
इंदौर। दिवाली के त्योहार को लेकर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में लगने वाली 85 पटाखों की दुकानों का एसडीएम राकेश मोहन त्रिपाठी, एसीपी आदित्य पटले और नायब तहसीलदार पूजा सिंह चौहान ने निरीक्षण किया गया। इस दौरान 5 दुकानों में लाइसेंसधारी अनुपस्थित पाए गए, जिन पर नोटिस जारी किए गए हैं।